फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आप' दिखाने लगी है अपनी ताकत, मंत्री से पूछा सवाल

Mon, 23 Feb 2015 07:24 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा चुनाव में मिली सफलता के बाद आप कार्यकर्ता अब तेजी से सक्रिय हो गए हैं। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकारों को घेरना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


इसी क्रम में आप कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करते हुए तिगांव विधानसभा क्षेत्र की उपेक्षा करने का आरोप लगाया है।

सोमवार को यहां आयोजित एक जनसभा में आप कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय राज्यमंत्री की जमकर आलोचना की और क्षेत्र की जनता से सावधान रहने की अपील की। सभा का आयोजन भाजपा को छोड़ आप का दामन थामने वाले सुमंत चंदेल ने किया था।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के कामकाज से जनता परेशान है। उन्होंने अब तक कोई भी ऐसा काम नहीं किया जिससे जनता को राहत मिले। धीरे-धीरे लोगों का भाजपा सरकार से मोहभंग हो रहा है।
विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वच्छ भारत की बात करते हैं। उन्हीं के मंत्री कृष्णपाल गुर्जर का विधानसभा क्षेत्र की हालत बद से बदतर है।

इस मौके पर आप के जिला संयोजक आभाष चंदीला, विजय चौहान, रणबीर चंदीला, जवाहर सिंह, रमेश अरोड़ा, सचिन शर्मा, विजय सिंह, पिंटू प्रधान, मनोज सिंह, उदय कुमार, राजेश श्रीवास्तव, डीएस पाण्डेय, उदय उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें