फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘असहिष्णुता पर आमिर खान का बयान निंदनीय’

Sun, 31 Jan 2016 01:54 PM IST
अमर उजाला, लोनी
विज्ञापन
विज्ञापन
असहिष्णुता के मसले पर फिल्म अभिनेता आमिर खान के देश छोड़ने वाले बयान को शिया धर्मगुरु कल्वे जव्वाद ने निंदनीय बताया है। उन्होंने कहा कि देश में अहिष्णुता का माहौल नहीं है।
विज्ञापन


सभी समुदाय शांति और मिलजुल कर रहते हैं। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया में सभी धर्मों के लिए सबसे अच्छा देश है। यही एक देश है, जहां सभी अपनी इच्छा से जीते हैं।

उन्होंने पठानकोट एयरबेस पर हुए आतंकी हमले की भी निंदा की। शिया धर्मगुरु शनिवार शाम छह बजे बेहटा हाजीपुर में अपने परिचित शब्बर जैदी के घर आए थे।

शिया धर्मगुरु ने गांव स्थित इमामबाड़े में नमाज भी अदा कराई। इस दौरान बातचीत में उन्होंने अरब देशों और अमेरिका पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अरब देश अमेरिकी सरकार का हुक्म मानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने प्रदेश सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में अपराधियों का बोलबाला है। सरकार इन्हें रोकने में नाकाम है।

आए दिन डकैती, हत्या, लूट और रेप की संगीन वारदातें हो रही हैं। इन पर शिकंजा कसे जाने की जरूरत है, जिससे आम इंसान बगैर भय के जी सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें