दिल्ली में सरकार चलाने के साथ आम आदमी पार्टी (आप) अब युवा नेता भी तैयार करेगी। इसके लिये पार्टी अपनी ही रिसर्च सेल और सोशल मीडिया विंग के साथ इंटरनशिप प्रोग्राम लांच करने जा रही है।
पार्टी के मुताबिक, अपनी तरह की पहले ऐसे प्रोग्राम का अहम मकसद भविष्य के नेता तैयार करना है। वहीं, सरकार चलाने का हुनर भी उन्हें सिखाया जायेगा। पार्टी ने इसके लिये आवेदन मंगवाये हैं।
हालांकि, माना जा रहा है कि इंटरनशिप प्रोग्राम के जरिये पार्टी प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं की मजबूत टीम तैयार करने की योजना पर काम कर रही है। पार्टी के फोकस में 2019 का लोक सभा चुनाव है।