दिल्ली तिलक नगर इलाके में सड़क निरीक्षण के दौरान मंत्री प्रवेश वर्मा ने जबसे एक युवक को थप्पड़ मार दिया। जिसके बाद दिल्ली की सियासत गरमा गई। मंत्री प्रवेश वर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने को लेकर आम आदमी पार्टी ने जमकर प्रदर्शन किया। दिल्ली के मंत्री के खिलाफ एनसीआर दर्ज किया गया है। इन सबके बीच अब आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर एक शख्स के साथ मारपीट का आरोप लगा है। भाजपा नेता तजिंदर बग्गा ने वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
विज्ञापन
भाजपा नेता ने वीडियो शेयर करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, आम आदमी पार्टी के आज के प्रदर्शन में एक व्यक्ति शांति से वीडियों बना रहा था। सौरभ भारद्वाज ने उस व्यक्ति को धक्का मारा, जरनैल सिंह ने अपने गुंडे साहिब सिंह को इशारा किया और अपने मालिक जरनैल सिंह के इशारे पर उस व्यक्ति को साहिब सिंह ने पकड़ा और वहीं सौरभ भारद्वाज, जरनैल सिंह और साहिब सिंह ने उस व्यक्ति को पीटना चालू कर दिया।'