फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AAP में अभी तय नहीं होगा विश्वास का भविष्य, वेट एंड वॉच की नीति पर काम कर रही पार्टी

Sun, 02 Jul 2017 11:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
केजरीवाल-विश्वास। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
कुमार विश्वास को लेकर आम आदमी पार्टी में अब भी हालात सामान्य नहीं हैं। विश्वास पर पार्टी नेताओं की ओर से सोशल मीडिया से लेकर पोस्टर लगाकर हमला किया गया। मगर विश्वास इसपर चुप्पी साधे हुए है। बीते कुछ दिनों से अपने तेवरों में नरमी भी दिखाई है। 
विज्ञापन


इसे लेकर पार्टी के एक नेता से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कुछ बोलने से मना कर दिया। मगर इतना जरूर कहा कि कुमार विश्वास को लेकर स्थिति सामान्य तो नहीं मगर फिलहाल नियंत्रण में है। पार्टी फिलहाल वेट एंड वाच नीति पर काम कर रही है।       

पार्टी के वरिष्ठ नेता के इस बयान से साफ है कि कुमार विश्वास को लेकर पार्टी में सबकुठ ठीक नही है। मगर फिलहाल उनके ऊपर कोई खतरा भी नहीं है। पार्टी सूत्रों की माने तो फिलहाल कुमार विश्वास पर जो आरोप लगे है उसे लेकर जो तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है उसकी रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। 
विज्ञापन


दरअसल विश्वास पर आरोप है कि उन्होंने आप विधायकों को भाजपा में शामिल होने के लिए पैसे और भाजपा से टिकट दिलवाने का लालच दिया था।    
   
पार्टी के कड़े रूख के बाद कुमार विश्वास भी पहले से नरम पड़े है। पार्टी नेताओं की बाद आपत्ति के बाद अब वह राजस्थान में भाजपा के खिलाफ बोल रहे है। इसके अलावा जयपुर में हुए सम्मेलन में केजरीवाल के लगे पोस्टर भी लगाए है जिसे लेकर उन्होंने पहले मना किया था। 

पार्टी के अंदर चल रहे इस शीत युद्ध के बीच कुमार विश्वास ने रविवार को फिर राजस्थान के कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई है। यह बैठक दीन दयाल उपाध्याय मार्ग स्थित पार्टी कार्यालय में बुलाई गई है।      
विज्ञापन

जांच समिति की रिपोर्ट का है इंतजार

कुमार विश्वास
सूत्रों के मुताबिक, पार्टी उस तीन सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट का भी इंतजार कर रही है, जो विश्वास पर बीजेपी के एजेंट होने के आरोप की जांच कर रही है। आरोप है कि उन्होंने 30-30 करोड़ का लालच आप विधायकों को दिया था। साथ ही कुमार पर विधायकों को 30-30 लाख रुपये और बीजेपी का टिकट दिलवाने का लालच दिखाने का आरोप भी है।

ये आरोप आप के ही विधायक अमानतुल्ला ने ही लगाए थे। इस पर मचे बवाल के चलते अमानतुल्ला को आप की पीएसी से निकाल दिया गया था। साथ ही पार्टी से भी निलंबित कर दिया गया। मगर इनका पार्टी में कद और बढ़ गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें