फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार के बाद नई मुहिम में जुटी AAP, लगाया पोस्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद आम आदमी पार्टी फिर से सक्रिय हो रही है। पिछले दिनों पार्टी में हुई उठापटक के बीच शहर में धन्यवाद के पोस्टर चस्पा कर जल्दी ही वोटरों के बीच आने का साफ संकेत दिया है।
विज्ञापन


पोस्टर पर गुड़गांव से पार्टी के उम्मीदवार रहे योगेंद्र यादव के साथ केजरीवाल की फोटो भी शामिल है। पोस्टर में गुड़गांव क्षेत्र के मतदाताओं का समर्थन के लिए आभार जताया है।

साथ ही एक-एक वोट को बदलाव का बीज बताकर मतदाता को साधने का भी प्रयास किया गया है। यह एक अलग बात है कि चुनाव परिणाम के 25 दिन बाद भी योगेंद्र यादव क्षेत्र से दूरी बनाए हुए हैं।
विज्ञापन

जमानत भी नहीं बचा पाए योगेंद्र

लोकसभा चुनाव में आप पूरे दमखम के साथ चुनावी वैतरणी में उतरी थी। पार्टी ने गुड़गांव में अपने थिंक टैंक योगेंद्र यादव को उम्मीदवार बनाया। उम्मीद थी कि योगेंद्र यहां बेहतर प्रदर्शन करेंगे, लेकिन पार्टी को यहां भारी निराशा मिली।

योगेंद्र को अपनी जमानत बचाना तो दूर वह एक लाख वोट के आंकड़े को भी नहीं छू पाए। योगेंद्र को कुल 79721 वोट मिले, यानी कुल पोल हुई वोट का महज छह फीसदी।

पार्टी का सबसे खराब प्रदर्शन ग्रामीण क्षेत्र में रहा। इस करारी हार के बाद केजरीवाल के जेल जाने की घटना के बाद पार्टी कार्यकर्त्ताओं ने गडकरी और भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

ये है पूरा प्लान

इस प्रदर्शन में योगेंद्र के आने की उम्मीद थी, लेकिन वह नहीं आए। तीन दिन पहले योगेंद्र के पार्टी से इस्तीफे की खबरों की बीच बुधवार को शहर में धन्यवाद के पोस्टर चस्पा कर दोबारा से वोटर के बीच आने के स्पष्ट संकेत दे दिए हैं।

पोस्टर की भाषा अपने आप में सब बयां कर रही है। पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्त्ता ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि नौ तारीख को दिल्ली में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक है।

उसमें विधानसभा की रणनीति तय की जाएगी। उसके बाद ही तैयारियों का खाका निकलकर सामने आएगा। जाहिर है नौ तारीख के बाद पार्टी नए रंग में मतदाताओं के बीच पहुंचेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें