फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल के रोड शो में होगा टिकट के लिए शक्ति प्रदर्शन

Tue, 25 Feb 2014 02:54 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश में चुनावी शंखनाद के लिए दो मार्च को कानपुर में रैली करने जा रही है।
विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आयोजित इस रैली में लोकसभा चुनाव के टिकट दावेदारों का शक्ति प्रदर्शन दिखेगा। रैली में जन बल दिखाने के लिए दावेदारों ने अभी से कमर कसनी शुरू कर दी है।

गौतम बुद्ध नगर इकाई के संयोजक नरेंद्र यादव ने बताया कि एक मार्च को रोड शो के जरिये दिल्ली से अरविंद केजरीवाल कानपुर के लिए रवाना होंगे।

‘झाडू चलाओ, बेईमान भगाओ’

‘झाडू चलाओ’ संदेश यात्रा के जरिये प्रदेश में चुनावी जमीन तैयार करने के बाद अब कानपुर में होने वाली ‘झाडू चलाओ, बेईमान भगाओ’ रैली में लगभग दो हजार स्थानीय कार्यकर्ताओं का जत्था भी केजरीवाल के साथ रवाना होगा।

रैली को सफल बनाने के लिए रविवार को कानपुर में पार्टी नेता संजय सिंह व आदर्श शास्त्री की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक बुलाई गई थी।

इस समीक्षा बैठक में गौतमबुद्ध नगर इकाई संयोजक नरेंद्र यादव, सविता शर्मा, अभिषेक शुक्ला व नरेंद्र चंदौला शामिल हुए।
विज्ञापन

शक्ति प्रदर्शन में होगी कांटे की टक्कर

रैली में गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद से भारी भीड़ जुटने की संभावनाएं जताई जा रही हैं, क्योंकि दिल्ली से सटे इन दोनों ही जिलों में पार्टी की स्थिति मजबूत है।

टिकट के लिए दावा जताने वाले उम्मीदवारों की संख्या भी इन दोनों जिलों में सबसे ज्यादा है।

सूत्रों के मुताबिक टिकट की दौड़ में शामिल हर दावेदार को ज्यादा से ज्यादा जन बल रैली में जुटाने के लिए कहा गया है। ऐसे में पार्टी के बड़े नेताओं के बीच शक्ति प्रदर्शन के लिए भीड़ दिखाने की होड़ मचना तय माना जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें