फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल को जिताने आ रहे हैं मोदी के 'अपने'

विज्ञापन
विज्ञापन
बनारस में बीजेपी के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के खिलाफ मैदान में उतरे आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल चुनाव जीतने के लिए हर हथकंडा अपना रहे हैं।
विज्ञापन


गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को टक्कर देने के लिए अब आम आदमी पार्टी ने गुजरात से स्पेशल टीम बुलाई है जो बनारस में पार्टी के लिए प्रचार करेगी।

AAP ने नरेंद्र मोदी के गढ़ से आई इस टीम का नाम फिलहाल कोड भाषा में रखा है।

टीमों को मिला है ये कोड

दरअसल,  AAP ने वाराणसी में नरेंद्र मोदी की पोल खोलने के लिए गुजरात से काफी संख्या में अपने वालंटियरों को बुलाया है। वे वाराणसी में गुजरात के विकास मॉडल की हकीकत बताएंगे।

वहीं, पार्टी ने मोदी के नामांकन दाखिल करने के बाद ‘एनआरआई कैप्टन’ और ‘वाराणसी सी क्यूब’ नामक टीम गठित कर नए सिरे से केजरीवाल का प्रचार करने की रणनीति तैयार की है।

पार्टी के अनुसार, ‘एनआरआई कैप्टन’ टीम में विभिन्न देशों से आए एनआरआई शामिल हैं। वे तकनीकी और रणनीति स्तर पर प्रचार को अंजाम देंगे। उनके साथ वाराणसी के कार्यकर्ताओं को जोड़ा गया है।
विज्ञापन

कमाल करेगी AAP की ये टीम!

वहीं ‘वाराणसी सी क्यूब’ टीम फोन करके लोगों से बात कर रही है। टीम एक लाख से अधिक लोगों से बात कर चुकी है।

AAP ने दावा किया कि 68 प्रतिशत लोग केजरीवाल को पसंद कर रहे है, अन्य 32 प्रतिशत लोगों ने भाजपा, कांग्रेस, सपा और बसपा का समर्थन किया।

वाराणसी में दस हजार से अधिक स्थानीय वालंटियर घर-घर लाकर दिल्ली में ‘आप’ सरकार की उपलब्धियां बता रहे हैं। AAP के रणनीतिकारों ने अपने नेताओं को एक-एक विधानसभा में चुनाव प्रचार की कमान दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें