फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'केजरीवाल को वोट देकर पछताएगी जनता'

विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल भले ही वाराणसी में बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को चुनौती दे रहे हों, लेकिन उनकी पार्टी छोड़ने वाले लोगों की फेहरिस्त भी लंबी होती जा रही है।
विज्ञापन


चुनावी महासंग्राम में व्यस्त आम आदमी पार्टी को ऐन वक्त पर बड़ा झटका लगा है। 'आप' के एक संस्थापक सदस्य ने केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाते हुए पार्टी से किनारा कर लिया है।

बनारस में वोटरों को साधने में जुटी केजरीवाल की टीम के लिए अब बिखरती पार्टी को एकजुट करना भी चुनौती बनता जा रहा है।

AAP का भी है कॉरपोरेट कनेक्‍शन

'आप' के संस्थापक सदस्य मकसूद उल हसन काजमी ने मूल मुद्दे से भटकने का आरोप लगाते हुए हाजी खान के साथ सोमवार को पार्टी छोड़ दी।

प्रेस क्लब में आयाजित कांफ्रेंस में काजमी ने कहा कि बनारस की जनता केजरीवाल को वोट देगी तो बाद में पछताने के सिवा उन्हें कुछ भी नहीं मिलेगा। इमाम काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष काजमी, पार्टी के कायदे कानून बनाने वाली कमेटी के सदस्य भी रह चुके हैं।

फिलहाल वह राष्ट्रीय परिषद के सदस्य भी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ‘आप’ सिर्फ एक आदमी के इशारे पर चल रही है। दूसरी पार्टियों की तरह उसके भी कॉरपोरेट कनेक्शन हैं, जिनसे मिलने वाले पैसे से चुनाव अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

केजरीवाल टीम पर लगाए गंभीर आरोप

लोकसभा चुनाव में पार्टी ने अमीरों को टिकट दिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी कई गंभीर मुद्दों पर सदस्यों का जवाब भी नहीं दे रही है। मसलन, दिल्ली के सात सौ पेड कार्यकर्ताओं को पच्चीस हजार रुपये की सेलरी कौन दे रहा है।

साथ ही करीब छह हजार कर्मचारियों को पैसा कहां से आ रहा है। फोर्ड फाउंडेशन से पार्टी के क्या संबंध हैं। काजमी ने प्रशांत भूषण के बारे में कहा कि उनके खिलाफ जमीन घोटाले का आरोप लगा था।

करीब दो वर्ष पहले पार्टी ने तय किया कि जस्टिस ऊषा मेहरा की देखरेख में तीन सदस्यीय अंतरिम कमेटी इसकी जांच करेगी लेकिन केजरीवाल ने इस फैसले को यह कहते हुए रद्द कर दिया कि पार्टी के किसी भी सदस्य ने इस मामले में कोई शिकायत नहीं की है। यहां तक कि केजरीवाल या पार्टी का कोई अन्य नेता मुजफ्फरनगर दंगों के बाद वहां नहीं गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें