फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्ण राज्य के लिए बीजेपी मुख्यालय का घेराव, आप कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर की नारेबाजी

Mon, 11 Mar 2019 12:06 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
AAP
विज्ञापन

पूर्ण राज्य की मांग पर रविवार को आप के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाजपा मुख्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। नारेबाजी कर दिल्ली को जल्द पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग की। सोमवार को आप कार्यकर्ता कांग्रेस मुख्यालय का घेराव भी करेंगे। 

विज्ञापन


दीनदयाल उपाध्याय मार्ग स्थित भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए कार्यकर्ताओं के अलावा युवाओं एवं छात्रों ने भी सहभागिता की। कार्यकर्ताओं का कहना है कि पूर्ण राज्य के लिए आप ने हर संभव प्रयास किए, लेकिन कोई सकारात्मक नतीजा नहीं निकला है।  

केंद्र सरकार ने अब तक इस मांग पर ध्यान तक नहीं दिया। इसलिए आप ने अब आंदोलन की राह अपनाई है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने दिल्ली सरकार को सभी अधिकार देने और राजधानी के विकास में सहयोग की मांग भी की। उन्होंने कहा कि दिल्ली के छात्र 90 फीसदी अंक लाने के बाद भी राजधानी के कॉलेजों में प्रवेश नहीं ले पाते हैं।
विज्ञापन


पूर्ण राज्य का दर्जा ना होने की वजह से दिल्ली सरकार नए कॉलेज नहीं बना पा रही है। युवाओं को शिक्षा और रोजगार दोनों ही क्षेत्र में केंद्र सरकार रोड़ा बन रही है। अगर जल्द ही उनकी मांगों पर अमल नहीं हुआ तो प्रदर्शन का तीव्र रुप देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें