फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप सांसद के बयान पर पार्टी नेताओं में नाराजगी, सार्वजनिक तौर पर सुशील गुप्ता से माफी की मांग

Thu, 16 Aug 2018 11:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी (आप) सांसद सुशील गुप्ता के आशुतोष के इस्तीफे पर उनके पार्टी विरोधी गतिविधि में शामिल होने की टिप्पणी आप कार्यकर्ताओं, विधायकों व नेताओं को नागवार गुजरी है। वहीं, अनौपचारिक बातचीत में कई विधायकों ने इस मसले पर गुप्ता से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने की बात कही है।      
विज्ञापन


आप से आशुतोष के इस्तीफे की खबर सार्वजनिक होने के  बाद मुख्यमंत्री समेत वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनसे पार्टी नहीं छोड़ने की अपील की। केजरीवाल ने यहां तक कहा कि वह आशुतोष का इस्तीफा इस जन्म में स्वीकार नहीं करेंगे।

लेकिन इसी बीच सुशील गुप्ता का बयान आया कि आशुतोष लंबे से पार्टी विरोधी गतिविधियों शामिल रहे हैं। इसमें उनके सांसद चुने की कोई भूमिका नहीं है।

बृहस्पतिवार को अनौपचारिक बातचीत में कई विधायकों ने माना कि सुशील गुप्ता का बयान आपत्तिजनक है। इससे आशुतोष को जानने समझने व उनके साथ काम करने वाले पार्टी के आम कार्यकर्ता निराश होंगे।
विज्ञापन


वहीं, एक विधायक ने नाम उजागर न करने की शर्त पर बताया कि इस मसले पर वह मुख्यमंत्री से बात करेंगे। सुशील गुप्ता को अपने बयान पर माफी मांगनी चाहिए। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें