फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटल के स्वास्थ्य लाभ के लिए एक माह से चल रही थी पूजा

Thu, 16 Aug 2018 10:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Atal Bihari Vajpayee
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सेहत में सुधार के लिए राजधानी में कई स्थानों पर पूजा व हवन किए गए। वहीं अटल बिहार के निवास स्थान के ठीक पीछे बने मंदिर में एक माह से पूजा चल रही थी। वाजपेयी की कोठी के ठीक पीछे बने हनुमान मंदिर में एक माह से पुजारी आचार्य जोगेन्द्र पाल शर्मा विशेष पूजा में लगे थे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वैसे तो मंदिर में दो माह से पूजा चल रही थी लेकिन करीब एक माह पहले जब वाजपेयी को एम्स में ले जाया गया है उसी दिन से उनके स्वास्थ्य लाभ के लिए शिव-भगवती की पूजा शुरू की गई।

उन्होंने बताया कि वे अटल जी के हर जन्म दिवस पर उन्हें शुभकामनाएं देने जाते थे। पूजा में अटलजी का स्टाफ भी सुबह-शाम  शामिल होने आता था। उधर कनाट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर में भी पूर्व पीएम के स्वास्थ्य लाभ के लिए धर्मयात्रा महासंघ ने विशेष पूजा का आयोजन किया।
विज्ञापन

 
भाजपा के पूर्व अध्यक्ष मांगेराम गर्ग व अन्य शुभचिंतकों ने भगवान से उन्हें जल्द ठीक करने व उनकी लंबी आयु के लिए प्रार्थना की। इसके अलावा भी कई मंदिरों व अन्य धार्मिक स्थलों पर हवन व पूजा पाठ किया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें