अपने जीवन की सारी जमापूंजी एकत्रित कर नवीन दास छतरपुर स्थित एक फ्लैट को खरीदने जा रहे थे। नवीन की मां उर्मिला ने बताया कि फ्लैट का बयाना देने के लिए नवीन घर पर 26 लाख रुपए लाए थे। इन रुपयों के बंडल बनाए थे। यह बंडल लेकर गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे नवीन घर से निकले थे और शाम तक वापस आने की बात कही थी। लेकिन शाम तक वापस नहीं आने पर उन्होंने थाने को सूचित किया। घटना के बाद से मां का रो-रोकर बुरा हाल है। नवीन अविवाहित थे। देर शाम दिल्ली में नवीन का अंतिम संस्कार किया गया।
आमतौर पर डीजल कार में नहीं लगती आग
नवीन ने कुछ वर्ष पहले ही ब्रेजा कार खरीदी थी। जो डीजल से चलने वाली कार थी। आमतौर पर डीजल कार में आग नहीं लगती है। एफएसओ एए हुसैन ने बताया कि दमकल की
गाड़ी ने आग बुझाई। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने नवीन के मोबाइल की कॉल डिटेल निकालकर जांच शुरू कर दी है।