फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजेपी के जश्न में AAP ने छोड़ा टेंशन बम!

विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव परिणाम का भले ही अभी इंतजार है, लेकिन एग्जिट पोल में कमल खिलता देख भाजपा कार्यकर्ता पूरे जोश में हैं।
विज्ञापन


एग्जिट पोल के आंकड़े देखकर एक ओर जहां बीजेपी के दिग्गज केंद्र में पार्टी की सरकार बनने की उम्मीद से खुश हैं तो वहीं दूसरी ओर आम आदमी पार्टी के छोटे से दांव ने उनकी टेंशन भी बढ़ा दी है।

दिल्ली में कांग्रेस का पत्ता साफ होने के आसार के बीच 'आप' का ये दांव बीजेपी के लिए बड़ी मुश्किल भी खड़ी कर सकता है। इसे लेकर दिग्गजों का परेशान होना भी वाजिब है।
विज्ञापन

तो इस बात की टेंशन है बीजेपी को?

दरअसल, एग्जिट पोल में मिले आंकड़ों के अनुसार देशभर में बीजेपी को जबरदस्त सीटें मिलने का अनुमान है। इससे प्रदेश कार्यालय में भी रौनक बढ़ी हुई है, और कार्यकर्ता एक दूसरे को बधाई देने पहुंच रहे है।

दूसरी तरफ अभी से ही जश्न की तैयारी भी शुरू हो गई है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. हर्षवर्धन का भी चेहरा खिला हुआ दिख रहा है और इसके साथ ही अब दिल्ली विधानसभा चुनाव की सरगर्मी भी बढ़ गई है।

एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी को दो सीट जीतने की कयास से दिल्ली भाजपा नेताओं की चिंता भी बढ़ा दी है, क्योंकि दोबारा चुनाव में उन्हें आम आदमी पार्टी ही टक्कर देता दिखाई पड़ रही ह‌ै।

तो नहीं बनेगी बीजेपी की सरकार?

केंद्र में सत्ता में आने के संकेत ने दिल्ली में सरकार बनाने को लेकर भी चर्चा का दौर शुरू हो गया है। कुछ नेता जोड़-तोड़ कर दिल्ली में अपनी सरकार बनाने को बेहतर मान रहे है तो कुछ दोबारा चुनाव में जाना बेहतर समझ रहे हैं।

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. हर्षवर्धन से जब पूछा गया कि वे जोड़तोड़ कर दिल्ली में सरकार बनाने के पक्ष में है कि फिर चुनाव में जाना चाहते है। इस प्रश्न पर उन्होंने बेबाकी से कहा कि जोड़तोड़ कर दिल्ली में सरकार नहीं बनाएंगे।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के पूर्व जब अदालत ने सरकार बनाने या नहीं बनाने पर सभी पार्टियों से जवाब मांगा था तो भाजपा का स्पष्ट कोई जवाब नहीं आया। सिर्फ इतना कहा गया कि पार्टी के नेता लोकसभा चुनाव में व्यस्त है, लिहाजा दिल्ली में सरकार बनाने की पहल पर अभी विचार नहीं दिया जा रहा है।

AAP पर टिकी हैं सबकी निगाहें

दिल्ली विधानसभा चुनाव आम आदमी पार्टी के प्रदर्शन पर टिकी है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि लोकसभा चुनाव में अगर आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन बेहतर होता है तो तुरंत चुनाव में जाना खतरे से खाली नहीं होगा।

क्योंकि दिल्ली के मतदाताओं का रूख विधानसभा चुनाव में भी आम आदमी पार्टी की तरफ ही रहेगा। इस संबंध में प्रदेश भाजपा के मीडिया कनवीनर हरीश खुराना का कहना है कि भाजपा के पक्ष में लहर है।

उन्होंने कहा कि सातों लोकसभा सीट जीतने पर भाजपा हर हाल में चुनाव में जाना बेहतर समझेगी। ऐसा इसलिए भी है कि भाजपा के तीन विधायक जीत कर संसद पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन

जश्न की तैयारी शुरू

प्रदेश भाजपा कार्यकर्ता अभी से ही जश्न की तैयारी में जुट गए है। फूल-माला और मिठाईयों का ऑडर भी दिया जाने लगा है साथ ही जमकर अतिशबाजी करने की तैयारी है।

भाजपा नेताओं का कहना है कि मोदी जी को प्रधानमंत्री बनने का सपना अब साकार होता दिख रहा है। भाजपा का सर्वे तो कमल खिलने की बात कर ही रहा था इसपर पक्की मुहर एग्जिट पोल ने भी लगा दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें