फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी की नई विंग बनी 'आस'

विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी (आप) अपना ऑटो संगठन बनाने जा रही है। आम आदमी ऑटो संगठन (आस) पार्टी की ऑटो विंग होगी। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, इसी हफ्ते इसका औपचारिक ऐलान हो जाएगा।
विज्ञापन


एक पदाधिकारी ने बताया कि इसकी जिम्मेदारी चंदन को दी गई है। इससे ऑटो चालकों को जोड़ा जाएगा। वहीं, मनीष झा विंग के सचिव होंगे।

पार्टी के मुताबिक, दिल्ली में कई ऑटो यूनियन हैं। लेकिन कोई भी यूनियन ऑटो चालकों की हकीकत में मदद नहीं करता। पार्टी इसी गैप को भरने की कोशिश करेगी। इसमें ऑटो चालकों को संगठित करके उनकी हर स्तर पर मदद की जाएगी।

माना जा रहा है कि नई विंग आप के सियासी मकसद को पूरा करने का कारगर हथियार होगी। पिछले विधानसभा चुनाव में अपने प्रचार अभियान को सफलता पूर्वक आगे भी बढ़ाया था। ऑटो चालक पार्टी की जमीन तैयार करने खासे मददगार साबित हुए थे।
विज्ञापन

विज्ञापन

तीस हजारी से राजनिवास तक मार्च

लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी की अधिवक्ता विंग ने सोमवार को तीस हजारी से राजनिवास तक मार्च किया। इनकी मांग थी कि ट्रैफिक कानून तोड़ने वाले मुसाफिरों पर भारी चालान लगाने की केंद्र सरकार की कोशिश गलत है। इस तरह का कानून नहीं बनना चाहिए। बाद में उपराज्यपाल को ज्ञापन भी सौंपा।

सभा के राष्ट्रीय सचिव गौरीशंकर शर्मा ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस का काम लोगों की आवाजाही सुरक्षित करना है। न कि चालान काटकर अपनी जेब भरना। अगर कहीं पर दुर्घटना होती है तो वहां सुरक्षित निकासी का इंतजाम करना चाहिए। पार्टी इसका विरोध करेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें