फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू बाढ़ के लिए AAP ने दिए 5.40 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आम आदमी पार्टी (आप) ने हाथ बढ़ाया है। पार्टी का हर विधायक अपनी विधायक निधि से बीस लाख रुपये की मदद करेगा। इससे इकट्ठा हुई 5.40 करोड़ रुपये की राशि का पार्टी बाढ़ राहत कोष में जमा करा देगी।
विज्ञापन


पार्टी का कहना है कि 2012 में तय किया गया था कि प्रत्येक विधायक हर साल अधिकतम 35 लाख रुपये प्राकृतिक आपदाओं के समय राहत कार्य पर खर्च करेगा। यह राशि विधायक निधि से दी जाएगी। कश्मीर घाटी फिलहाल बढ़ी आपदा के दौर से गुजर रही है। वहां लाखों लोग बाढ़ से प्रभावित हैं।

आप का दावा है कि पार्टी की सभी राज्य इकाईयां अपने स्तर पर राहत सामग्री जुटा रही हैं। इसे आपदा प्रभावित क्षेत्र तक भेजा जा रहा है। इस बीच पार्टी की जम्मू कश्मीर इकाई ने बताया है कि प्रभावित क्षेत्र में खाना, पानी, दूध, बिस्कुट, ब्रेड आदि रोजमर्रा की चीजों की जबरदस्त किल्लत है।
विज्ञापन


ऐसे में फैसला किया गया है कि दिल्ली के सभी विधायक राहत कार्य में योगदान करेंगे। इसके साथ ही पार्टी ने अपने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि राहत सामग्री जुटाने का काम वह पूरी सक्रियता से करें। जिससे आपदा में फंसे लोगों को राहत दिलाई जा सके।
विज्ञापन

एनडीएमसी ने एक करोड़ रुपये दिए

नई दिल्ली नगरपालिका परिषद् (एनडीएमसी) के अध्यक्ष जलज श्रीवास्तव ने शुक्रवार को बताया कि जम्मू कश्मीर की आपदाग्रस्त जनता के लिए एक करोड़ रुपये प्रधानमंत्री राहत कोष में अग्रिम रूप से दिए हैं। उसके समस्त कर्मचारियों ने अपने एक दिन का वेतन जम्मू कश्मीर में राहत और पुर्नवास कार्यों के लिए समिर्पत करने का निर्णय लिया है।

भाजपा MLA और पार्षदों ने दिया एक माह का वेतन
दिल्ली प्रदेश भाजपा के सभी विधायक एवं पार्षद अपनी एक माह की सेलरी और भत्ता कश्मीर के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए प्रधानमंत्री आपदा राहत कोष में देंगे। यह जानकारी प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने दी।

प्रदेश भाजपा ने अपने कार्यालय में जम्मू-कश्मीर बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री एकत्रित करने के लिए एक विशेष कक्ष की स्थापना की है। विभिन्न व्यापारिक संगठन एवं आरडब्ल्यूए राहत सामग्री दे रहा है। पार्टी रविवार को कम्बल, टैंट और दाल-चावल सहित खाद्य सामग्री का एक ट्रक जम्मू भेजेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें