फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'AAP विधायक को रिहा नहीं होने दे रही मोदी सरकार'

विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी विधायक प्रकाश जरवाल की गिरफ्तारी पर पार्टी ने दिल्ली पुलिस और केंद्र में भाजपा सरकार पर हमला किया है।
विज्ञापन


पार्टी का आरोप है कि कि भाजपा सरकार को खुश करने के लिए दिल्ली पुलिस निम्न स्तर पर उतर आई है और आप विधायक को जेल से बाहर नहीं आने दे रही।

आम आदमी पार्टी का आरोप है कि साकेत अदालत ने देवली से आप के विधायक प्रकाश जरवाल की जमानत मंजूर कर ली थी, लेकिन फिर उन्हें रिहा नहीं किया गया।
Trending Videos

फिर फंसा जमानत का पेंच

विधायक को दिल्ली जल बोर्ड के कर्मचारी से हाथापाई करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, लेकिन दिल्ली पुलिस ने बजाय जमानत पर छोड़ने के जरवाल को नौ माह पुराने मामले में गिरफ्तार कर लिया।

दिल्ली सरकार के पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती ने पुलिस की मंशा पर सवाल खड़ा करते हुए कहा गया कि यह गिरफ्तारी पहले क्यों नहीं की गई, जबकि यह एफआईआर 30 अगस्त 2013 को दर्ज की गई थी।

मामले में भी जरवाल की जमानत याचिका दायर की गई है।
विज्ञापन

केजरीवाल की विधानसभा बैठक रद्द

लोकसभा चुनाव में मोदी की आंधी से दिल्ली में थमी आम आदमी पार्टी को शुक्रवार को कुदरती आंधी ने भी रोक दिया।

तेज आंधी और बारिश के कारण अरविंद केजरीवाल की करावल नगर में होने वाली पहली विधानसभा बैठक नहीं हो सकी। आप संयोजक ने बृहस्पतिवार को घोषणा की थी कि वह हर सप्ताह हर विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें