फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगैर आधार नहीं बनेगा जाति-निवास प्रमाणपत्र

Wed, 06 May 2015 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सभी जरूरी सेवाएं ऑनलाइन करने के कारण अब लोगों को निवास, जाति, आय व अन्य प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आधार कार्ड लगाना जरूरी होगा। बगैर आधार के कोई भी प्रमाण पत्र नहीं बनेगा। ऐसे में नए नियम से लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं, क्योंकि अभी बड़ी संख्या में लोगों का आधार कार्ड नहीं बन पाया है।
विज्ञापन


फर्जीवाड़े को रोकने और पारदर्श्ता के लिए राज्य सरकार ने 1 मई से सभी जरूरी सेवाओं को ऑनलाइन कर दिया है। अब लोगों को निवास, जाति, आय व अन्य जरूरी प्रमाण पत्रों के लिए भटकना नहीं पड़ेगा, लेकिन इसके लिए आधार कार्ड होना अनिवार्य कर दिया गया है।

बगैर आधार कार्ड के कोई भी प्रमाण पत्र नहीं बन पाएगा। सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के ई-दिशा केंद्र में नई व्यवस्था लागू कर दी गई है। साथ ही प्रमाण पत्र बनवाने के समय में ही परिवर्तन कर दिया गया है। प्रमाण पत्र सुबह 9:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक बनवाया जा सकेगा। जिला सूचना अधिकारी विपिन गुप्ता ने कहा कि यह व्यवस्था लोगों की सुविधा के लिए शुरू की गई है। रही बात आधार कार्ड की तो जिले में करीब 22 स्थानों पर आधार कार्ड बनवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें