फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप नेता और दिल्ली सरकार झूठ की सबसे बड़ी फैक्ट्री : आदेश गुप्ता

Mon, 20 Jul 2020 09:20 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आदेश गुप्ता - फोटो : ANI
विज्ञापन

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने आम आदमी पार्टी विधायक राघव चड्ढा द्वारा भाजपा मुख्यालय के निर्माण को दिल्ली में बारिश से हुए जलभराव का कारण बताने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली सरकार झूठ की सबसे बड़ी फैक्ट्री है। तथ्यों को नजरअंदाज कर आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति कर रही है। 

विज्ञापन


गुप्ता ने कहा कि बारिश के कारण पूरी दिल्ली में हुए जलभराव के लिए दिल्ली सरकार की पीडब्ल्यूडी और जल बोर्ड जिम्मेदार हैं। अगर समय रहते दिल्ली सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को गंभीरता से लेते तो मॉनसून की तैयारी समय रहते ही पूरी हो जाती। आज किसी भी व्यक्ति की मृत्यु नहीं होती और न ही किसी के सिर से छत छिनती।

उन्होंने कहा कि राघव चड्ढा स्वयं जल बोर्ड के उपाध्यक्ष भी हैं लेकिन क्या उन्हें अभी तक ये भी नहीं पता की मिंटो ब्रिज का क्षेत्र दिल्ली सरकार के पीडब्ल्यूडी के अधीन है। बारिश के पानी को लिफ्ट करके जल बोर्ड की लाइन में भेजा जाता है जल बोर्ड की लाइन क्लियर न होने से जलभराव हुआ।
विज्ञापन


दिल्ली भाजपा कार्यालय में आयोजित एक अन्य कार्यक्रम युवा संवाद में डूसू के अध्यक्ष रजत चौधरी समेत अन्य छात्र नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ली। राजनीति में सक्रिय युवाओं ने भी भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें