फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: शिकायत करने गए युवक को थाने के सामने मारी गोली, इस बात को लेकर हुआ विवाद; तीन पुलिसकर्मी निलंबित

Thu, 19 Jun 2025 06:24 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद के मुरादनगर में बाद बाइक सवार युवकों ने थाने के सामने रवि शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी। लापरवाही के आरोप में थानाप्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया।
विज्ञापन
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादनगर के गांव मिल्क रावली में बुधवार रात कार साइड हटाने को लेकर हुए विवाद के बाद बाइक सवार दो युवकों ने मुरादनगर थाने के सामने रवि शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी। लापरवाही बरतने के आरोप में थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह तोमर, रात्रि अधिकारी एसआई सूबे सिंह और बीट पुलिस अधिकारी एसआई मोहित सिंह को निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मिल्क रावली निवासी रविंद्र शर्मा भाकियू (भानू) में संगठन मंत्री हैं। उनके बेटे रवि शर्मा बुधवार रात करीब 7:45 बजे अपनी दुकान बंद कर कार से घर लौट रहे थे। गांव में उनकी भतीजियां ऑटो से उतर रहीं थी, जिस कारण रवि ने कार सड़क पर रोक दी। तभी सामने से आ रहे गांव के ही मोन्टी और अजय कुमार उर्फ मिनी के साथ कार रोकने को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद के बाद दोनों पक्ष वहां से चले गए।

रात करीब 8:45 बजे अजय और मोन्टी ने रवि के घर के बाहर तीन राउंड फायरिंग की, जिसमें एक गोली गेट को आरपार कर गई। पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद रवि, उनके पिता रविंद्र, भाई विकास और अन्य ग्रामीण शिकायत दर्ज कराने मुरादनगर थाने पहुंचे। रात करीब 12 बजे, जब रविंद्र और उनका भाई तहरीर लिख रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों ने थाने के सामने रवि पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। एक गोली रवि की पीठ में लगी और आरपार हो गई। आरोपी हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। रवि को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


गुरुवार सुबह परिजनों और ग्रामीणों ने रवि का शव थाने के गेट पर रखकर दिल्ली-मेरठ मार्ग जाम कर दिया। वे आरोपियों के एनकाउंटर और उनके मकानों पर बुलडोजर चलाने की मांग कर रहे थे। डीसीपी (ग्रामीण) सुरेंद्र नाथ तिवारी ने जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। मृतक के पिता की तहरीर पर अजय कुमार उर्फ मिनी और मोन्टी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें