फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वह ड्यूटी से लौट रहा था और एक झटके में...

Thu, 30 Jan 2014 05:49 PM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद के सेक्टर-सात थाना क्षेत्र में बुधवार शाम कार की चपेट में आकर एक लड़के की मौत हो गई।
विज्ञापन


लड़के को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। सेक्टर-11 चौकी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लगभग 24 वर्षीय सुधीर कुमार सेक्टर-सात स्थित एक चैरिटेबल ट्रस्ट में नौकरी करता था। वह अपने कुछ दोस्तों के साथ सेक्टर-10 में किराए पर रहता था और मूल रूप से यूपी के हरदोई जिले के गोगेरा गांव का निवासी था। बुधवार देर शाम वह ड्यूटी समाप्त करके पैदल घर जा रहा था, उसके साथ दो अन्य दोस्त भी थे।

यह भी पढ़ें:'पुलिस ने मुझे शराब पीलाकर करवाया मेडिकल'

जैसे ही तीनों वाईएमसीए रोड पर आश्वनी अस्पताल के पास पहुंचे तभी एक कार ने सुधीर को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद कार चालक कार सहित फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल सुधीर को उसके दोस्तों ने पास के निजी अस्पताल ले गए जहां से डॉक्टरों ने उसे बीके अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार दोपहर पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया। सेक्टर-11 चौकी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें