फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: दोस्तों के साथ गंगनहर में नहाने गया था जतिन, गहराई में पहुंचने से डूबा;  गोताखोरों ने शुरू की तलाश

Mon, 26 May 2025 10:33 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

दिल्ली और सूरजपुर के तीन युवक गंगनहर में नहाते समय तेज बहाव में डूब गए। पुलिस गोताखोरों की मदद से उनकी तलाश कर रही है, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन
तलाश जारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दोस्तों के साथ  गंगनहर में नहाने के लिए गया एक युवक पानी के तेज बहाव में बह गया। पुलिस गोताखोरों की मदद से उसकी भी तलाश कर रही है।

विज्ञापन


दिल्ली के हर्ष विहार कॉलोनी निवासी जतिन (27)  पुत्र वीरपाल सिंह रविवार शाम अपने दोस्त राहुल व विवेक  के साथ मुरादनगर स्थित गंगनहर में नहाने के लिए गया था। वह नहर में नहाते समय गहरे पानी में पहुंच गया और डूबने लगे। अपने को डूबता देखकर जतिन ने शोर मचाया। शोर सुन वहां पर मौजूद युवकों ने उसे बचाने का भरकस प्रयास किया, लेकिन वह पानी के तेज बहाव में बह गया। 

पुलिस गोतखारेां की मदद से युवक की तलाश कर रही है। इसके अलावा 23 मई को नहर मे डूबे बासु पुत्र मनवीर निवासी फिरोज मोहनपुर नंदग्राम गाजियाबाद का भी पता नहीं चल सका है। पुलिस गोताखोरों की मदद से उसकी भी तलाश कर रही है।
विज्ञापन


गंगनहर में डूबा सूरजपुर का युवक
मसूरी क्षेत्र के नाहल झाल गंगनहर में सोमवार शाम करीब 5:30 बजे सूरजपुर निवासी अरशद (25) पुत्र अली हसन डूब गया। जानकारी के अनुसार, अरशद अपने तीन दोस्तों के साथ नहाने के लिए गंगनहर आया था। इसी दौरान तेज बहाव में बहकर वह गहरे पानी में डूब गया। 
विज्ञापन


दोस्तों ने शोर मचाया, जिसके बाद स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। अरशद को बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन वह गहरे पानी में चला गया। अरशद पेशे से सेल्समैन था और उसके पिता अली हसन पत्रकार हैं। परिवार में दो भाई और एक बड़ी बहन हैं, जिसमें छोटा भाई 12वीं कक्षा में पढ़ता है। इस हादसे से परिवार में शोक की लहर है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें