फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: रंजिश में युवक की चाकू गोदकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। न्यू उस्मानपुर में बृहस्पतिवार देर रात एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। युवक का शव खजूरी चौक के पास खादर इलाके में मिला। शव की शिनाख्त दयालपुर निवासी गजेंद्र (34) के रूप में हुई है। वह मूलरूप से मेरठ के गांव अजरारा का रहने वाला था पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की जानकारी परिवार वालों को दे दी है। पुलिस को शुरुआती जांच में रंजिश की वजह से हत्या की आशंका है। पुलिस ने केस दर्ज कर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उत्तरी पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा ने बताया कि रात 11:27 बजे पुलिस को खादर में एक युवक का शव पड़े होने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि उसकी चाकू गोदकर हत्या की गई है लेकिन मौका मुआयना के दौरान वहां पर संघर्ष के कोई निशान नहीं मिले। आशंका है कि युवक की कहीं दूसरी जगह पर हत्या करने के बाद शव को वहां फेंका गया है। पुलिस ने क्राइम और फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर छानबीन करवाई। टीम ने वहां से कुछ साक्ष्य हासिल किए। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें