फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस चौकी से 50 मीटर दूर : छूट के साथ साउंड सिस्टम नहीं दिलाने पर युवक की हत्या, चार नाबालिग पकड़े

Mon, 19 May 2025 06:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे की जांच करने के बाद आरोपियों की पहचान कर ली।
विज्ञापन
सांकेतिक ...
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महेंद्र पार्क के बढ़ौला गांव में शनिवार शाम छूट के साथ किराये पर साउंड सिस्टम नहीं दिलाने पर कुछ लड़कों ने एक युवक की पुलिस चौकी से पचास मीटर दूर चाकू गोदकर हत्या कर दी। मृतक एक डीजे की दुकान में काम करता था। परिवार वाले उसे पास के अस्पताल में लेकर गए जहां युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर घटना में शामिल चार नाबालिगों को पकड़ लिया है। 

विज्ञापन


मृतक की शिनाख्त 18 साल के भीम सेन के रूप में हुई है। वह अपनी मां सुशीला और दादी के साथ बढ़ौला गांव में रहता था। उसके पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। वह अपने परिवार का इकलौता बेटा था। उत्तरी पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त भीष्म सिंह ने बताया कि शनिवार शाम पुलिस को बढ़ौला गांव में एक युवक को चाकू मारे जाने की जानकारी मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तब तक परिवार वाले घायल युवक को लेकर बाबू जगजीवन राम अस्पताल लेकर जा चुके थे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

जांच में पता चला कि 16 मई को भीमसेन का कुछ लड़कों से झगड़ा हो गया था। शनिवार शाम को उसमें से एक लड़का उसके घर आया और सुलह करने के बहाने उसे पार्क की ओर ले गया। बीच रास्ते में अन्य लड़के भी मिल गए और उनके बीच उसी बात को लेकर बहस होने लगी। उसके बाद आरोपियों ने उसपर चाकू से पेट में ताबड़तोड़ हमला कर दिया। 
विज्ञापन


मामले की जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे की जांच करने के बाद आरोपियों की पहचान कर ली। पुलिस ने देर रात जहांगीरपुरी इलाके में दबिश देकर चार आरोपियों को पकड़ लिया। जांच में पता चला कि चारों आरोपी नाबालिग हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों से पता चला कि वारदात में कुछ और आरोपी शामिल हैं। 

समय पर पुलिस अस्पताल पहुंचाती तो बच जाती जान
भीमसेन की मां सुशीला और उसके घर के आसपास के रहने वालों ने बताया कि चाकू लगने के बाद भीमसेन जान बचाने के लिए पुलिस चौकी में पहुंचा था। वह वहां मौजूद दो पुलिसकर्मियों से अस्पताल पहुंचाने की गुहार लगाई। परिवार का आरोप है कि घायल भीमसेन को वहीं छोड़कर पुलिसकर्मी अलग अलग दिशा में चले गए। उसकी मां ने कहा कि समय रहते पुलिसकर्मी उसे अस्पताल पहुंचा देते तो उसकी जान बच सकती थी। 

आरोपियों ने झगड़े का बदला लेने के लिए घटना को दिया अंजाम
पकड़े गए चार आरोपियों ने बताया कि घटना में शामिल एक आरोपी के घर में कोई कार्यक्रम था। उसने भीमसेन से किराये पर साउंड सिस्टम दिलाने के लिए कहा। बातचीत के दौरान भीमसेन ने उन्हें साउंड सिस्टम के किराये में कुछ रियायत करवाने का आश्वासन दिया। लेकिन जब 16 मई को लड़के सिस्टम लेने के लिए गए तो उन्हें कोई रियायत नहीं दी गई। इस बात को लेकर लड़कों का भीमसेन से झगड़ा हो गया। 17 मई की शाम आरोपी बातचीत करने के बहाने भीमसेन को बुलाकर ले गए और घटना को अंजाम दिया।

विज्ञापन

दूसरे गिरोह से मेलजोल बढ़ाने पर की गई किशोर की हत्या

उत्तर पूर्वी जिले के सीलमपुर सेंट्रल पार्क में किशोर की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन नाबालिग सहित पांच आरोपियों को पकड़ा है। बालिग आरोपियों में न्यू सीलमपुर निवासी फैज उर्फ अली व राहिल उर्फ साहिल हैं।

आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि मृतक और आरोपी एक ही गिरोह के थे। सभी साथ में मिलकर वारदात को अंजाम देते थे। बाद में मृतक रेहान ने दूसरे गिरोह से मेलजोल बढ़ाना शुरू कर दिया। इसी बात के गुस्से में रेहान की हत्या कर दी गई। 

डीसीपी हरेश्वर वी स्वामी का कहना है कि शुक्रवार रात सेंट्रल पार्क में गला रेतकर हत्या की सूचना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मृतक रेहान उर्फ सीलमपुरिया मौजपुर में रहता था। उस पर पहले से हत्या का मामला चल रहा है। वह हाल में बाल सुधार गृह से छूटकर आया था।

जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज व स्थानीय सूत्रों की मदद से आरोपियों की पहचान कर एक नाबालिग समेत तीन आरोपियों को दबोचा। इसके बाद इनकी निशानदेही पर दो अन्य आरोपियों समेत कुल पांच आरोपियों को पकड़ा गया।

शेविंग ब्लेड से गले पर किया वार
आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल शेविंग ब्लेड व ईंट पत्थर के टुकड़े भी बरामद किए हैं। मृतक और आरोपियों में विवाद था। 

इसे सुलझाने के लिए आरोपियों ने रेहान को बात करने के लिए पार्क में बुलाया, लेकिन रेहान ने आरोपियों की बात नहीं मानी। ऐसे में आरोपियों ने शेविंग ब्लेड और ईंट पत्थर से वारकर रेहान की हत्या कर दी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें