फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Crime: युवक की गला रेतकर हत्या; खून से लथपथ मिला नीरज अरोड़ा; सीमा विवाद में उलझी रही पुलिस

Sat, 24 Aug 2024 09:49 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके में एक युवक का खून से लथपथ शव मिला। बताया जा रहा है कि युवक की गला रेतकर हत्या की गई है। सूचना मिलने के बाद यूपी और दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंच गई। एरिया को लेकर लोनी और दिल्ली पुलिस में विवाद हो गया। 
विज्ञापन
Crime Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके में शनिवार शाम एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त नीरज अरोड़ा (44) के रूप में हुई है। हत्या दिल्ली-यूपी की सीमा पर हुई थी। सूचना मिलने के बाद यूपी और दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंच गई। एरिया को लेकर लोनी और दिल्ली पुलिस में विवाद हो गया। लोनी पुलिस दिल्ली का इलाका बताने लगी। कोई भी अपना एरिया मानने को तैयार नहीं था। दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे तो उन्होंने दखल देकर गोकुलपुरी थाने में मामला दर्ज करने के लिए कहा। बाद में गोकुलपुरी पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर औपचारिकताएं पूरी की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन


पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से हमलावरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। पुलिस को मामले में कुछ अहम सुराग भी मिले हैं। पुलिस ने नीरज के परिवार को भी हत्या की खबर दे दी है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है जांच के लिए फिलहाल तीन टीमों का गठन कर दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, शनिवार शात करीब साढ़े चार बजे खबर मिली कि गोकुलपुरी एरिया में मेट्रो पिलर नंबर-12, गोकुलपुरी गांव, लोनी की ओर एक युवक को चाकू मार दिया गया है। पुलिस मौके पर पहुंची तो एक युवक खून से लथपथ मिला। कैट्स एंबुलेंस भी मौके पर पर पहुंची। युवक को मौके पर ही मृत घोषित कर दिया गया था।

बाद में उसकी पहचान हुई। इस बीच लोनी पुलिस भी वहां पहुंच गई। दिल्ली पुलिस अधिकारियों का कहना था कि हत्या लोनी थाना क्षेत्र में हुई है। लोनी पुलिस इसको मानने के लिए तैयार नहीं थे। वह दिल्ली पुलिस का एरिया बताते रहे। कई घंटे बाद दिल्ली पुलिस ने ही मामला दर्ज किया। मृतक नीरज परिवार के साथ अशोक नगर, दिल्ली में रहता था। उसका सीधी ओर से गला रेता गया था। उसके गले पर गहरा कट का निशान था। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें