फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका की शादी हुई तय तो युवक ने उसकी ससुराल भेजा खत, पढ़कर पैरों तले खिसक गई जमीन

Wed, 18 Apr 2018 01:48 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, साहिबाबाद
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
एक सनकी युवक अपनी प्रेमिका की शादी तय होने पर भड़क गया। उसने अपनी प्रेमिका के ससुराल वालों को एक पत्र भेजा। जिसे पढ़कर पैरों तले जमीन खिसक गई। जानिए उस लेटर में क्या लिखा था। 
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले की है। साहिबाबाद थाना इलाके में प्रेमिका की शादी कहीं और तय होना युवक को नागवार गुजरा। युवक ने उसके ससुरालियों को शादी नहीं करने के लिए पत्र भेजा। 

साथ ही शादी करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के भाई की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।  
Trending Videos
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सुभाष गौतम ने बताया साहिबाबाद थाना क्षेत्र में एक युवती के घर किराए पर एक युवक रहता था। दोनों का प्रेम प्रसंग चल रहा था। करीब एक साल पहले युवक यहां से घर खाली कर आगरा रहने लगा। 

इस दौरान युवती की शादी तय हो गई। इसकी जानकारी जब आगरा में युवक को हुई तो उसने युवती के होने वाले ससुराल में पत्र भेजकर युवती से शादी नहीं करने की बात की। शादी करने पर जान से मारने की धमकी दी। 

इस संबंध में युवती के भाई ने साहिबाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी युवक आगरा निवासी शोभित सक्सेना को गिरफ्तार कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें