शनिवार सुबह वह काम पर जाने की बात कर चला गया। इसके बाद नहीं लौटा। इधर, सोमवार सुबह अंबेडकर नगर पुलिस को एक युवक का शव बरामद हुआ। उसकी पहचान दानिश के रूप में हुई। कई दृष्टिकोण से पुलिस छानबीन कर रही है।
परिजन बोले, किसी से नहीं थी रंजिश
दानिश के फूफा अब्दुल लतीफ ने बताया कि दानिश परिवार का इकलौता बेटा था। परिवार का कहना है कि उनके बेटे की किसी से कोई रंजिश नहीं थी। लतीफ ने बताया कि दानिश को गाने का शौक था। वह गाने रिकॉर्ड कर फेसबुक पर अपलोड करता था।