फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा को होटल में ले जाकर बनाया हवस का शिकार, बेहोश होने पर भी नहीं बख्शा और...

Sun, 18 Feb 2018 01:18 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
एक युवक गांव की रहने वाली छात्र को कॉलेज छोड़ने के बहाने ऑटो में बैठा लाया। रास्ते में नशीला पेय पदार्थ पिलाया। जिससे वह बेहोश हो गई। आरोप है कि होटल में ले जाकर उसके साथ हैवानियत की। 
विज्ञापन


घटना देश की राजधानी दिल्ली से गाजियाबाद की है। बीए प्रथम वर्ष की एक छात्रा को नशीला पेय पदार्थ पिलाकर एक युवक ने होटल में दुष्कर्म किया। बेहोशी की हालत में उसकी मांग भरते हुए फोटो खिंची और वीडियो भी बना ली। 

अब आरोपी और उसका परिवार इन फोटो और वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर छात्रा पर धर्म बदलकर निकाह करने का दबाव बना रहा है। पीड़िता ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी मेहताब को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


बागपत के खेकड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती गाजियाबाद की मेरठ रोड स्थित एक नामी कालेज में बीए में पढ़ती है। युवती का आरोप है कि उसके गांव का ही एक दूसरे समुदाय का युवक महताब उसे कालेज आते-जाते परेशान करता है। 
विज्ञापन

दुष्कर्म का आरोप - फोटो : अमर उजाला
महताब का भाई, उसकी मां नसीम और एक अन्य युवक भी उस पर उनका धर्म अपनाने का दबाव बना रहे हैं। 21 जनवरी को मेहताब ने खुद भी गाजियाबाद जाने की बात कहकर उसे ऑटो में बैठा लिया। 

रास्ते में नशीला पेय पदार्थ पिलाकर पुराने बस अड्डे के पास होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। एसओ सिहानी गेट विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि रेप, मारपीट, लूट और षड्यंत्र रचने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मेहताब को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि फरार तीन आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें