फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida: निर्माणाधीन सोसाइटी में 18वें तल से गिरी महिला श्रमिक की मौत, पुलिस ने शुरू की छानबीन

Tue, 24 Feb 2026 07:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा

सार

उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। इस मामले में पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
demo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेक्टर 43 स्थित एक निर्माणाधीन सोसाइटी में काम करते समय एक महिला मजदूर 18वीं मंजिल से गिर गई। इसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। इस मामले में पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली है।

विज्ञापन


पश्चिम बंगाल की रहने वाली 28 वर्षीय सुखी सोरेन सोमवार को निर्माणाधीन साइट पर काम कर रही थी। इस दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वह 18वीं मंजिल से नीचे गिर गईं। गिरने से उन्हें गंभीर चोटें आईं।

वहां मौजूद अन्य मजदूरों ने तुरंत घायल महिला को इलाज के लिए नजदीक के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना सेक्टर 39 पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


एसीपी प्रवीण सिंह का कहना है कि पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है। अभी परिजनों की तरफ से कोई शिकायत नहीं मिली है। वहां काम करने वाले लोगों का कहना है कि ऊंची इमारतों पर काम करते समय सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होने चाहिए, ताकि इस तरह की घटनाएं न हों। महिला  वर्तमान में सलारपुर में किराये का कमरा लेकर पति के साथ रह रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें