फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले पति को मारा, फिर जेठ की हत्या कराई, महिला ने किया ऐसा खुलासा, चौंक गई पुलिस

Tue, 26 Jun 2018 04:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
हत्या का आरोपी
विज्ञापन
महिला ने पहले अपने पति को मार डाला, फिर उसके बाद अपने जेठ की हत्या कर दी। पूछताछ में महिला ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। 
विज्ञापन


यूपी के दादरी इलाके में एक महिला ने प्रेमी संग मिलकर पति मुकेश (30) की गोली मारकर हत्या करवा दी। हत्या को हादसा दिखाने के लिए शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया। भाई की गुमशुदगी के बाद गाजीपुर निवासी जेठ ने महिला को अपने यहां आसरा दिया। 

पहली वारदात के दो सप्ताह बाद ही महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर जेठ मनोज (35) को भी मौत के घाट उतार दिया। पुलिस की छानबीन में महिला के प्रेमी दादरी, गौतमबुद्ध नगर निवासी मोहित भाटी (29) को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
विज्ञापन


पूछताछ में दोनों हत्याओं से पर्दा उठा। पुलिस ने महिला पूजा (26) को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल तमंचा, बाइक, खून से सने कपड़े व अन्य सामान बरामद किया है। 
 

पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त पंकज कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह गाजीपुर गांव की एक फैक्टरी में मनोज कुमार की लाश मिली। उसकी गोली मारकर हत्या की गई थी। मनोज रोजाना अपनी फैक्टरी में आरओ का पानी भरने जाता था।

पुलिस ने वहां सीसीटीवी की छानबीन की तो कुछ सुराग मिले। छानबीन के बाद स्पेशल स्टाफ इंस्पेक्टर विदेश सिंघल, एसआई अरुण कुमार व अन्यों की टीम ने मोहित भाटी को दादरी, गौतमबुद्ध नगर से दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने मनोज की हत्या की बात कबूल कर ली।

आरोपी मोहित ने पुलिस को बताया कि वह एक साल पूर्व पूजा का पति मुकेश कुमार दादरी में उसके पड़ोस में रहता था। वह यहां एक कंपनी में नौकरी करता था। पूजा की एक बेटी भी है। इसी दौरान मुकेश व मोहित की आपस में दोस्ती हो गई।

मोहित ने मुकेश के घर आना-जाना शुरू कर दिया। इस बीच उसकी नजदीकियां पूजा से बढ़ गई। दोनों के रिश्ते का मुकेश को पता चला तो उसने विरोध किया। करीब दो सप्ताह पूर्व पूजा के कहने पर मोहित ने दादरी में मुकेश की गोली मारकर हत्या कर दी और शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। इधर, पहचान न होने के कारण यूपी पुलिस ने मुकेश के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

मनोज पूजा को ले आया था दिल्ली

मुकेश के गायब होने पर परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज करा दी। इधर, मनोज भाई के गायब होने पर पूजा व उसकी बेटी को दिल्ली, गाजीपुर गांव स्थित अपने घर ले आया। मोहित, पूजा से यहां भी मिलने पहुंच गया। मनोज को जब इनके रिश्ते का पता चला तो उसने विरोध किया।

पूजा के कहने पर शनिवार सुबह मोहित ने मनोज की भी गोली मारकर हत्या कर दी। हत्याकांड का खुलासा होने पर दिल्ली पुलिस ने गौतमबुद्ध नगर पुलिस को मामले की सूचना दे दी है।

मुकेश हत्याकांड मामले की छानबीन यूपी पुलिस करेगी, जबकि मनोज हत्याकांड की जांच दिल्ली पुलिस कर रही है। पुलिस ने सोमवार सुबह पूजा को भी उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हे जेल भेज दिया गया।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें