महिला को बचाते हुए दमकल विभाग के कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
जाको राखे साइयां मार सके न कोए... यह लाइन सेक्टर पी थ्री निवासी आभा रानी गोयल पर एक दम सटीक बैठती है। दरअसल, बुधवार शाम आभा अपने सात साल के बेटे के साथ एक वैन से कहीं जा रहीं थीं। एलजी गोल चक्कर के नाले के पास आभा की तबीयत खराब हो गई।
वह वैन से उतर कर उल्टी करने लगीं। वैन चालक वहां से चला गया। इसी दौरान चक्कर आने पर वह नाले में गिर गईं। उनके गिरते ही बेटा रोने लगा। वहां से गुजर रहे एक शख्स की नजर बच्चे पर पड़ी।
पूछने पर बताया कि उसकी मां नाले में गिर गई। महिला के दिखाई नहीं देने पर वह डेढ़ किलोमीटर दूर दमकल विभाग कार्यालय पहुंचा और सूचना दी। तुरंत टीम मौके पर पहुंची। वहां महिला नहीं दिखी।
जांच में पता चला कि आभा घटनास्थल से करीब 100 मीटर दूर पहुंच गई। इस दौरान नाले में उतरकर दमकल कर्मी सुखराम वर्मा, रामफल सिंह, गजेंद्र सिंह, राज सिंह, सुरेंद्र सिंह ने महिला को बाहर निकाला।