फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने बैंक में जमा कराए 1.42 लाख के फुटकर, मैनेजर ने किया सम्मानित

Fri, 02 Dec 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
100 रुपये - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
एक तरफ लोग छुट्टे पैसे के लिए परेशान फिर रहे हैं। वहीं, एक महिला ने डेढ लाख रुपये के फुटकर बैंक में जमा करा सबको हैरान कर दिया। ग्रेटर फरीदाबाद के गांव पलवली की रहने वाली महिला कमलेश 2000 और 100 के नोटों के 1.42 लाख रुपये लेकर सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक पहुंची।
विज्ञापन
  बैंक मैनेजर महिला के हाथों में छुट्टे पैसे देखकर हैरान हो गया। जल्दी से कैशियर से जमा करने को कहा। ग्रामीण महिला एवं उसके पति को बैंक मैनेजर ने सम्मानित किया। महिला ने पैसे उस समय दिए जब बैंक मैनेजर अपने ग्राहकों को कैश न होने का हवाला देकर लौटा रहा था।   कमलेश व उसके पति हरस्वरूप ने बताया कि गांव में  दुकान चलाते हैं जिससे आने वाले पैसे को बैंक में जमा करवाते हैं। लोगों की परेशानी को देखते हुए दंपत्ति के मन में यह विचार आया। सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक पलवली के मैनेजर पुनीत वर्मा ने बताया कि कमलेश ने 38 नोट दो हजार रुपये के एवं 660 नोट 100 रुपये के जमा कराए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें