एक शख्स अपनी प्रेमिका के साथ आपत्तिजनक हालत में था, अचानक उसकी पत्नी वहां पहुंच गई। इसके बाद जो हुआ उसे देखकर पुलिस भी चकरा गई।
पति को प्रेमिका संग पकड़ने पर महिला ने उसे हवालात भिजवाया तो अचानक उसकी अक्ल ठिकाने आ गई। जेल जाने के डर से वह पत्नी व बच्चों के साथ घर जाने की बात करने लगा। यह सुनकर प्रेमिका उससे अपने क्रेडिट कार्ड से खर्च रुपयों की मांग करने लगी।
कुछ देर पहले प्रेमिका के साथ संबंध को लेकर पति से खफा महिला अचानक पति के पक्ष में हो गई और उसके लिए प्रेमिका से भिड़ गई। कोतवाली में ही दोनों में खूब तकरार हुई। एसएसआई यतेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता नहीं हुआ तो शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
मूलरूप से पश्चिम बंगाल निवासी महिला ने बताया कि वह दो बच्चों और पति के साथ नोएडा में किराये के कमरे में रहती थी। पति कासना कोतवाली क्षेत्र स्थित एक महिला की कोठी पर चालक की नौकरी करता था।