फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हफ्ते भर टला मोहन नगर का ट्रैफिक प्लान...और मुसीबत भी

Sun, 29 Nov 2015 01:07 AM IST
अमर उजाला, साहिबाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मेट्रो पिलर के निर्माण के लिए ट्रैफिक पुलिस ने मोहन नगर चौराहे पर रूट डायवर्जन की तैयारी पूरी कर ली थी, लेकिन अब डायवर्जन एक सप्ताह के लिए टाल दिया गया है। इसे साथ ही हजारों वाहन चालकों की मुसीबत भी टल गई है। 
विज्ञापन


दरअसल डीएमआरसी की ओर से कुछ काम बाकी रह गया है। इसके चलते डायवर्जन को आगे बढ़ा दिया गया है।

लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद, मेरठ की ओर से दिल्ली की ओर आने वाले हजारों मुसाफिरों को इससे राहत मिली है।
ट्रैफिक इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि डायवर्जन को फिलहाल एक सप्ताह के लिए टाल दिया गया है।

डीएमआरसी की ओर से काम पूरा नहीं किया गया, जिसके चलते डायवर्जन नहीं किया गया है। इसे आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया है।

डीएमआरसी जब मोहन नगर चौराहे पर मेट्रो पिलर निर्माण की तैयारी पूरी कर लेगा, तब ही डायवर्जन किया जाएगा। इसमें एक सप्ताह का समय लगेगा।

यूटर्न बनाए गए और दिशा सूचक भी लगाए
शनिवार को यातायात विभाग की ओर से एमएमएक्स मॉल और करहेड़ा कट पर यूटर्न बनाने काम पूूूरा किया गया, इसके साथ ही यात्रियों की सुविधा के लिए दिशा सूचक भी लगाए गए।

जिससे डायवर्जन के दौरान यात्रियों को दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े। इसके साथ ही मोहन नगर चौराहे पर लेफ्ट फ्री डिवाइडर हटाकर सड़क चौड़ीकरण किया गया है।
विज्ञापन


एनएच-24 और एनएच-58 पर वाहनों के  दबाव से लगा जाम
शनिवार शाम वाहनों के दबाव के कारण मेरठ रोड पर राजनगर एक्सटेंशन के कारण भीषण जाम लग गया। मेरठ से गाजियाबाद, नोएडा, दिल्ली आने जाने वाले लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी जाम खुलवाने के लिए पुलिस जुटी रही।

दूसरी तरफ, एनएच-24 पर भी वाहनों का दबाव बढ़ने के कारण हापुड़ से एनएच-24 के रास्ते दिल्ली आने जाने वाले वाहन चालकों को लालकुआं फ्लाईओवर, एबीईएस कट और विजयनगर र्बाईपास पर जाम के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। एसओ सिहानी गेट ने बताया कि मेरठ रोड पर वाहनों का दबाव ज्यादा था।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें