सुनंदा पुष्कर केस में शशि थरूर के खास नौकर नारायण से पुलिस पूछताछ के बाद एक नया मोड़ सामने आया है। पुलिस के अनुसार नारायण ने बताया है कि सुनील साहब नाम का एक व्यक्ति सुनंदा की मौत से दो दिन पहले होटल लीला में सुनंदा के साथ ही था।
नारायण ने बताया कि सुनील ने सुनंदा को कुछ ट्वीट और मैसेज कॉपी करने में मदद की थी। हालांकि इस सुनील नाम के व्यक्ति की पहचान अभी नहीं हो सकी है। नारायण का यह भी दावा है कि सुनंदा ने इसके बाद थरूर को बुलाकर उसे धमकाया भी।
सुनंदा ने थरूर से कहा कि अब उसका खेल खत्म हुआ और उसने मीडिया को सब कुछ बता दिया है। लेकिन बता दें कि सुनंदा ने यहां किस बारे में कहा था, ये पता नहीं चला है।