-जयपुर की ओर से आने वाले वाहन रजोकरी फ्लाईओवर से पहले ही निकासी से नीचे चले जाते थे। यह प्वाइंट बंद कर दिया गया है।
-अब वाहन शंकर चौक फ्लाईओवर खत्म होते ही लेफ्ट लेकर सर्विस लेन पर आएंगे और आखिरी की दो लेन से आगे जा सकेंगे।
-दिल्ली एमसीडी टोल देने के बाद व्यवसायिक वाहन दो लेन से होकर एक्सप्रेसवे पर जा सकेंगे। इसके आगे की निकासी को बंद कर दिया गया है।
-एमसीडी टोल पार करने के बाद वाहन उद्योग विहार की ओर आकर एक्सप्रेसवे पर जाने के लिए दाएं मुड़ते थे। अब इन वाहनों को रजोकरी फ्लाईओवर के नीचे से एक्सप्रेसवे पर जाना होगा।
हीरा सिंह, एसीपी ट्रैफिक ने कहा पहले दिन लोगों को थोड़ी समस्या हुई है। मंगलवार से लोग इस नए बदलाव से वाकिफ हो जाएंगे। जिससे उन्हें परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा और जाम की स्थिति भी नहीं होगी।