फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: पलटे ट्रक के नीचे फंसे चालक को यातायात पुलिसकर्मी ने सुरक्षित निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक के लिए उपयोगी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नयी दिल्ली। दिल्ली यातायात पुलिस के एक सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) ने उत्तरी दिल्ली के पंसाली चौक पर पलटे ट्रक के नीचे फंसे चालक को फुर्ती दिखाते हुए बचा लिया। दिल्ली यातायात पुलिस की उत्तरी रेंज के पुलिस उपायुक्त डॉ. सचिन कुमार सिंघल ने बताया कि घटना बुधवार सुबह करीब 6.41 बजे हुई, जब ट्रक पलटने के संबंध में पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) को सूचना मिली। रोहिणी यातायात सर्किल में तैनात एएसआई संजय मौके पर पहुंचे और पाया कि 25 वर्षीय चालक साहिल वाहन के नीचे फंसा है।
विज्ञापन

साहिल हरियाणा के रोहतक का रहने वाला है। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि पलटे ट्रक के नीचे चालक का पैर फंस गया था और वह खुद को निकाल नहीं पा रहा था। एएसआई ने मौके पर मौजूद कर्मियों के साथ समन्वय कर चालक को वाहन के नीचे से बाहर निकाला। इसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। यातायात पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, दुर्घटना के बाद चालक के शरीर से काफी खून बह गया था। एएसआई के समय पर हस्तक्षेप से उसकी स्थिति और गंभीर होने से बच गई। मौके पर ड्राइवर का काफी खून बह चुका था। एएसआई संजय की समय पर की गई कार्रवाई और तत्परता ने और गंभीर चोट लगने से बचाया और शायद ड्राइवर की जान और पैर बचाने में मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें