फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमारत हादसा : तीन मंजिल इमारत खड़ी हो गई, एमसीडी के क्षेत्रीय अधिकारियों को खबर तक नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
चावड़ी बाजार हादसे के बाद जेई और एई निलंबित, बिना भवन योजना स्वीकृति चल रहा था निर्माण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
पुरानी दिल्ली के चावड़ी बाजार स्थित गली शीश महल, शतारा में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढहने की घटना ने एमसीडी के क्षेत्रीय अधिकारियों की निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। करीब 70 से 80 वर्ग गज के भूखंड पर तीन मंजिला भवन का निर्माण होता रहा, तीसरी मंजिल की छत भी डाल दी गई और चौथी मंजिल का लेंटर डालने के समय पूरी इमारत ढह गई। हैरानी की बात यह है कि एमसीडी के प्रारंभिक रिकॉर्ड के मुताबिक भवन निर्माण के लिए न तो इमारत बनाने के लिए स्वीकृति का आवेदन किया था और न ही निर्माण के संबंध में एमसीडी को कोई शिकायत मिली थी। ऐसे में सवाल है कि क्षेत्र में तैनात भवन विभाग के अधिकारियों को इतने बड़े निर्माण की जानकारी क्यों नहीं हुई? क्या क्षेत्र में अनधिकृत निर्माण की निगरानी केवल शिकायत मिलने पर ही की जाती है?
विज्ञापन

एमसीडी की शुरुआत रिपोर्ट में बताया गया कि बृहस्पतिवार की सुबह करीब 10:30 बजे हुए इस हादसे के दौरान चौथी मंजिल की छत का लैंटर डाला जा रहा था। इसी दौरान इमारत की सभी छतें गिर गईं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तीसरी मंजिल की छत करीब 15 दिन पहले बनाई गई थी। घटना के बाद एमसीडी ने संबंधित कनिष्ठ अभियंता (जेई) अमर दलाल और सहायक अभियंता (एई) मोहम्मद नईम को जांच लंबित रहने तक निलंबित कर दिया है। एमसीडी के अनुसार, रिकॉर्ड में इमारत बनाने के लिए स्वीकृति के लिए आवेदन नहीं मिलने की बात सामने आई है। इसका मतलब है कि निर्माण के लिए एमसीडी की निर्धारित स्वीकृति प्रक्रिया पूरी नहीं की गई थी। इसके बावजूद इमारत तीन मंजिल तक बन गई। ऐसे में भवन विभाग के क्षेत्रीय अधिकारियों की भूमिका की जांच जरूरी हो जाती है। सवाल यह भी है कि निर्माण शुरू होने से लेकर तीसरी मंजिल की छत डाले जाने तक क्षेत्रीय स्तर पर निरीक्षण की क्या व्यवस्था थी और उसका पालन हुआ या नहीं?
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें