फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur: जूते का फीता बांधने के लिए झुका किशोर, चालक ने चला दिया ट्रक; गंभीर रूप से घायल

Thu, 24 Apr 2025 04:00 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, कुचेसर चौपला (हापुड़)

सार

हापुड़ जिले में जूते का फीता बांध रहा किशोर ट्रक के नीचे आकर गंभीर घायल हो गया। गंभीर हालत में किशोर को दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां किशोर की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
घायल किशोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के कुचेसर चौपला में जूते का फीता बांध रहा किशोर ट्रक के नीचे आकर गंभीर घायल हो गया। गंभीर हालत में किशोर को दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां किशोर की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना से जुड़ा सीसीटीवी भी सामने आया है।

विज्ञापन




कुचेसर चौपला निवासी सचिन शर्मा कार चालक हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार की शाम लगभग उनका 12 वर्षीय पुत्र वीर शर्मा घर से कुचेसर चौपला स्थित एक दुकान से सामान लेने गया था। कुचेसर चौपला पर पहुंचने पर वीर ने जूते का फीता खुल गया था। सड़क किनारे खड़े एक ट्रक के सामने उनका पुत्र अपने जूते का फीता बांध रहा था। इस दौरान चालक ने ट्रक चलकर उसके ऊपर चढ़ा दिया। इसमें उनका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों से शोर मचाने पर चालक ने ट्रक रोका अन्यथा और बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने हादसे की सूचना उन्हें दी। सूचना पर वह परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे और पुत्र को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उनके पुत्र को दिल्ली के एक अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। दिल्ली के एक अस्पताल में उनका पुत्र का उपचार चल रहा है। उसके दोनों पैर टूट गए हैं, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि इस संबंध में पुलिस को सूचना नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर कारवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें