फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल और एक सिस्टम से बुक होगा एक वीवीआईपी नंबर

Sat, 21 Nov 2015 01:03 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
वाहनों के वीवीआईपी नंबर बुक कराने में घपला करने वालों पर अब शिकंजा कसा जा सकेगा। परिवहन विभाग ने इन नंबरों की बुकिंग के लिए अब नए नियम जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


एक मोबाइल और एक कंप्यूटर सिस्टम से अब 24 घंटे में केवल एक ही नंबर बुक कराया जा सकेगा। एनआईसी दिल्ली के अधिकारियों ने और भी कई सेफ्टी रूल्स लागू करने का निर्णय लिया है।

वाहनों पर वीवीआईपी नंबर पाने को मारामारी रहती थी। इसकेचलते परिवहन विभाग ने पिछले दिनों नंबरों को आनलाइन कर दिया था। अब इनकी बुकिंग आनलाइन की जाती है।

माफियाओं ने आनलाइन प्रक्रिया को भी कब्जा लिया था। गाजियाबाद के नंबरों की बुकिंग अलीगढ़ और कानपुर तक  से की गई है। अफसरों को शक था कि ये नंबर माफियाओं ने कब्जाए हैं।
विज्ञापन


इसको देखते हुए एनआईसी दिल्ली के अफसरों को पत्र भेजा था। अफसरों ने वीवीआई नंबरों की बुकिंग प्रक्रिया में बदलाव कर दिया है। अब एक मोबाइल और एक कप्यूटर सेट से एक ही नंबर बुक कराया जा सकेगा।

नंबरों की बुकिंग में इनका प्रयोग 24 घंटे बाद ही हो सकेगा। आरटीओ केपी गुप्ता ने बताया कि इसके अलावा नंबरों को सीरीज में रखने की बजाय बिखरे हुए दिखाई देने की प्रक्रिया पर काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें