फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: अंतरिक्ष गोल्फ व्यू-2 सोसाइटी के 12 टावरों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट

विज्ञापन
अंकुर श्रीवास्तव
विज्ञापन
- नोएडा प्राधिकरण ने बिल्डर को जारी किए निर्देश, अधिकृत संस्थान से एक माह में कराना होगा
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-78 स्थित अंतरिक्ष गोल्फ व्यू-2 सोसाइटी के 12 टावरों का स्ट्रक्चरल ऑडिट किया जाएगा। नोएडा प्राधिकरण ने इसके लिए निर्देश जारी कर दिए हैं। ऑडिट की ओर से अधिकृत संस्थान से ही ऑडिट कराया जाएगा। ऑडिट रिपोर्ट के आधार पर सभी आवश्यक संरचनात्मक मरम्मत एवं सुरक्षा संबंधी कार्य एक माह के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।

सोसाइटी निवासियों ने बताया कि सोसाइटी के टावरों से प्लास्टर और कंक्रीट के टुकड़े गिरने की घटनाएं होती रहती हैं। आलम यह है कि निवासी सोसाइटी परिसर में हेलमेट पहनकर चलने को मजबूर हैं। कुछ दिन पहले एक टावर से लोहे की रॉड गिरकर नीचे खड़ी कार की छत को पार कर गई। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। इस घटना ने निर्माण गुणवत्ता और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। वहीं करीब तीन सप्ताह पहले शाम की सैर के दौरान एक निवासी की गर्दन पर प्लास्टर का टुकड़ा गिर गया था। आरोप है कि इसकी सूचना तत्काल मेंटेनेंस एजेंसी को दी गई लेकिन निवासियों का आरोप है कि अब तक कोई स्थायी कार्रवाई नहीं की गई। एक अन्य घटना में शाम को टहल रहे दंपति के पास प्लास्टर का बड़ा टुकड़ा गिरा। सिर्फ कुछ सेकंड का अंतर था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। कार में बैठे लगभग चार वर्षीय बच्चे के ऊपर टावर से प्लास्टर का बड़ा हिस्सा गिर गया। गनीमत रही कि चोट नहीं आई। इन घटनाओं के बाद से निवासियों के मन में डर का माहौल हो गया है।
विज्ञापन


स्ट्रक्चरल ऑडिट की प्रक्रिया पारदर्शी हो

निवासियों ने प्राधिकरण से स्ट्रक्चरल ऑडिट की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से कराई जाए, उसकी रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए। इसके अलावा मरम्मत कार्य की नियमित निगरानी की जाए। बिल्डर द्वारा सभी निर्देशों का निर्धारित समय-सीमा में अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए, ताकि भविष्य में किसी भी संभावित दुर्घटना को रोका जा सके।
विज्ञापन

निवासियों बोले कार्य पूरा कराकर बिल्डर से करें पूछताछ
नोएडा प्राधिकरण ने संज्ञान लेकर कार्य जल्द पूरा करने को कहा है। एक माह में दोबारा बिल्डर से पूछताछ करनी चाहिए। - ब्रजेश शर्मा
सोसाइटी की स्थिति गंभीर स्थिति का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि परिसर में लोग हेलमेट पहनकर निकलते हैं। - विक्की गुप्ता
प्लास्टर की गुणवत्ता बहुत खराब है। उचित गुणवत्ता के साथ मरम्मत नहीं हुई तो निवासियों की जान जोखिम में रहेगी। - सुनील प्रताप सिंह
यह केवल रखरखाव का नहीं बल्कि निवासियों की सुरक्षा का गंभीर विषय है। जांच की रिपोर्ट सार्वजनिक की जानी चाहिए। - अंकुर श्रीवास्तव
3-4 साल से लोग बिल्डर से रिपेयर कराने के लिए कह रहे हैं। पहले भी ऐसी घटनाएं हुई हैं जब खड़ी कारों पर प्लास्टर गिर गया है। - वासव महाजन,

अंकुर श्रीवास्तव

अंकुर श्रीवास्तव

अंकुर श्रीवास्तव

अंकुर श्रीवास्तव

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें