फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वारदात और गैंगवार: जिम ट्रेनर पर गोलियां बरसाने के लिए चोरी की बाइक का इस्तेमाल, खुल रही हैं रंजिश की कड़ियां

Thu, 17 Sep 2026 05:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वारदात के बाद आरोपी फरीदाबाद-गुरुग्राम रूट से फरीदाबाद की ओर भागे। पुलिस अब इस पूरे रूट पर लगे कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
demo - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण दिल्ली के आया नगर में जिम ट्रेनर जिम कुमार की हत्या की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वारदात के पीछे पुरानी गैंगवार और रंजिश की कड़ियां सामने आ रही हैं। पुलिस के मुताबिक, हत्या में जिस मोटरसाइकिल का इस्तेमाल किया गया, वह दिल्ली नंबर की है और संगम विहार थाना क्षेत्र से चोरी हुई थी। इस संबंध में एफआईआर भी दर्ज है। वारदात के बाद आरोपी फरीदाबाद-गुरुग्राम रूट से फरीदाबाद की ओर भागे। पुलिस अब इस पूरे रूट पर लगे कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

विज्ञापन


जांच अधिकारियों के अनुसार, इस हत्याकांड की कड़ी सीडीआर चौक पर हुई अरुण लोहिया की हत्या से भी जुड़ती नजर आ रही है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि दीपक और अरुण कभी करीबी दोस्त थे, लेकिन इलाके में उगाही को लेकर हुए विवाद के बाद दोनों के बीच दुश्मनी हो गई। अरुण की हत्या के बाद दीपक जेल चला गया, जबकि उसका भाई अंकित दुबई चला गया। पुलिस को आशंका है कि अंकित ने भाई की हत्या का बदला लेने के लिए विदेश में बैठे गैंगस्टरों से संपर्क किया और ट्रेनर की हत्या की साजिश में उसकी भूमिका हो सकती है।

 चिता पर कसम, फिर रतनलाल की हत्या: पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अरुण के मामा और फरीदाबाद निवासी कमल ने उसकी चिता पर हत्या का बदला लेने की कसम खाई थी। बाद में दीपक के पिता रतनलाल की हत्या के मामले में कमल गिरफ्तार हुआ और फिलहाल जेल में है। जांच एजेंसियां इस पहलू की भी पड़ताल कर रही हैं कि क्या जेल में रहते हुए कमल ने इस वारदात की साजिश रची या किसी के जरिए इसे अंजाम दिलाया।
विज्ञापन


एनसीआर के गैंग नेटवर्क पर नजर
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, कमल के फरीदाबाद के गैंगस्टर नीरज फरीदपुरिया से संबंध होने की जानकारी मिली है। इसके अलावा ग्रेटर नोएडा के रणदीप भाटी गिरोह से जुड़े होने के पहलू की भी जांच की जा रही है। आरोपियों का फरीदाबाद की ओर भागना भी पुलिस की जांच का अहम बिंदु है।

पड़ोसी चला रहा था बाइक
जांच में मृतक के पड़ोसी अंकुश की भूमिका सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, वारदात के समय अंकुश मोटरसाइकिल चला रहा था और पीछे बैठे शूटर ने जिम ट्रेनर पर गोली चलाई। पुलिस उसकी भूमिका के साथ-साथ पैसे के लालच में वारदात में शामिल होने की आशंका की भी जांच कर रही है। शुरुआती जांच में पुलिस को यह वारदात अचानक हुई घटना के बजाय रेकी और साजिश के बाद अंजाम दिए जाने की जानकारी मिली है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें