फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र आज, सर्जिकल स्ट्राइक की दिखेगी झलक 

Fri, 30 Sep 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा
विज्ञापन
नियंत्रण रेखा पार करके सेना के सर्जिकल स्ट्राइक की झलक शुक्रवार को दिल्ली विधानसभा के एक दिन के विशेष सत्र में दिखाई देगी। 
विज्ञापन


जहां उड़ी हमले में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी जाएगी, वहीं सेना के सर्जिकल स्ट्राइक पर बधाई दी जाएगी। जिस बड़े खुलासे की बात अरविंद केजरीवाल कर रहे थे, वो इस सत्र में नहीं करेंगे। 

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को घोषणा की थी कि शुक्रवार को विधानसभा के विशेष सत्र में शाम पांच बजे बड़ा खुलासा करने जा रहे हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

उड़ी के शहीदों को दी जाएगी श्रद्धांजलि

uri - फोटो : Amar Ujala
बृहस्पतिवार को सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक की प्रेस कांफ्रेंस की तो एजेंडा बदलने की संभावनाएं बढ़ गईं।

इसके बाद शाम 5 बजे सीएम की प्रस्तावित प्रेस कांफ्रेंस रद्द कर दी गई। शाम को मुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि सेना ने जो किया है, ऐसे मौके पर उनका मनोबल बढ़ाना और एकजुटता का संदेश देना जरूरी है। 

यही वजह है कि केजरीवाल राजनीतिक हमले वाला खुलासा इस एक दिन के सत्र में नहीं करेंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें