दिल्ली विधानसभा का चार दिवसीय विशेष सत्र सोमवार से शुरू होने जा रहा है। 22, 23, 24 व 26 अगस्त को विधानसभा सदस्य विभिन्न मसलों पर चर्चा करेंगे।
केंद्र के साथ दिल्ली सरकार के विवादों पर हाईकोर्ट का फैसला आने के बाद होने वाले सत्र के पहले दिन हंगामा होने की उम्मीद है। नेता विपक्ष विजेंद्र गुप्ता सरकार के खिलाफ जोरदार तरीके से अपनी आवाज उठाएंगे।
इसमें दिल्ली महिला आयोग व सरकारी वकीलों की नियुक्तियां, चीनी मांझे पर पाबंदी के लिए देरी से हुए नोटिफिकेशन, नालों की सफाई जैसे मुद्दे को लेकर भाजपा सरकार को घेरने की कोशिश करेगी।