खेतों में काम कर रही महिला से गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी।
पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। रबुपुरा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में महिला सोमवार दोपहर अपने खेतों पर काम करने गई थी।
इसी दौरान गांव का ही महेश पुत्र कालू महिला को अकेला पाकर वहां आ पहुंचा। उसने महिला से छेड़छाड़ शुरू कर दी जिस पर महिला ने शोर मचा दिया।
शोर मचाने पर युवक ने महिला के साथ की और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।
महिला ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने घटना की सूचना रबूपुरा कोतवाली में दी है। पुलिस ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।