फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड चालान के लिए दिल्ली के हर थाने में बनेगी एक अलग पुलिस टीम

Thu, 10 Sep 2020 04:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली 

सार

  • थाने में तैनात बाकी पुलिसकर्मी अपराध रोकने पर ध्यान देंगे 
  • ट्रैफिक पुलिस से चालान बुक वापस ली जाएगी  
विज्ञापन
demo pic - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोविड-19 चालान करने के लिए दिल्ली पुलिस के हर थाने में अब एक अलग टीम बनाई जाएगी जबकि थाने के बाकी पुलिसकर्मी अपराध रोकने के लिए काम करेंगे। 

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के डीसीपी(हैडक्वाटर) चिन्मय बिश्वाल की ओर से आठ सितंबर को देर शाम जारी किए गए एक सकुर्लर में कहा गया है कि कोविड-19 के फिर से बढ़ रहा है। ऐसे में हर पुलिस स्टेशन में एक टीम बनाई जाएगी। इस टीम में एक सीनियर व एक जूनियर पुलिसकर्मी होगा। 

ये टीम कोविड-19 को रोकने के लिए बनाए गए नियमों जैसे मास्क नहीं पहनने, सामाजिक दूरी का पालन नहीं करने और सार्वजनिक जगहों पर थूकने आदि का पालन नहीं करने वालों का चालान करेगी। ये टीम संबंधित थाने के एटीओ इंस्पेक्टर की देखरेख में काम करेगी। 
विज्ञापन


जिला डीसीपी रोटेशन के हिसाब से उन जगहों का चयन करेगा जहां कोविड के चालान किए जाएंगे। हर थाने में कोविड-19 चालान करने के लिए एक टीम बनाई जाएगी और ये टीम सुबह दस बजे से लेकर शाम छह बजे तक चालान करेगी। कोविड-19 का चालान करने वाले पुलिसकर्मी यूनिफार्म में होंगे। 


सकुर्लर ने कहा गया है कि थाने में तैनात बाकी पुलिसकर्मी पिकेट और पेट्रोलिंग कर अपराध को रोकने के लिए अन्य ड्यूटी करेंगे। ये पुलिसकर्मी अपराध को रोकने के लिए ठीक से ड्यूटी करेंगे। थाने में तैनात अन्य पुलिसकर्मी कोविड का चालान नहीं कर सकेंगे और न ही इन्हें कोविड-19 का चालान करने के लिए चालान बुक दी जाएगी। ये सकुर्लर सभी जिला डीसीपी, विशेष पुलिस आयुक्त, संयुक्त पुलिस आयुक्त और ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों को भेज दिया गया है। 

ट्रैफिक पुलिसकर्मी अब चालान नहीं कर सकेंगे
सकुर्लर में कहा गया है कि ट्रैफिक पुलिसर्मी अब कोविड-19 का चालान नहीं कर सकेंगे। ट्रैफिक पुलिसकर्मी ट्रैफिक को संभालने पर ध्यान देंगे। इसके अलावा ट्रैफिक पुलिसकर्मी ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों का चालान करेंगे। सभी ट्रैफिक पुलिसकर्मियों से कोविड-19 की चालान बुक वापस ली जा रही है। इन चालान बुक को संबंधित डीसीपी की देखरेख में सुरक्षित जगहों पर रखा जाएगा। 
विज्ञापन


लॉकडाउन के दौरान व अनलॉक के बाद से ही दिल्ली ट्रैफिक पुलिसकर्मी कोविड का चालान कर रहे थे। दिल्ली ट्रैफिक के सीनियर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पुलिस के अलावा जिला प्रशासन, एमसीडी, एनडीएमसी, स्वास्थ्य विभाग समेत अन्य एजेंसिया कोविड-19 के चालान कर रही हैं। ऐसे में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के चालान करने से मुक्त किया जा रहा है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें