फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10वीं की छात्रा ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में सामने आया चौंकाने वाला सच

Sun, 23 Sep 2018 03:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में मनचले से परेशान होकर 10वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन


परिवार वालों ने पुलिस को लिखित शिकायत में कहा है कि युवक से परेशान होकर उसकी बेटी ने यह कदम उठाया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।  

पुलिस के अनुसार, घटना 19 सितंबर की है। 15 वर्षीय किशोरी परिजनों के साथ सुल्तानपुरी इलाके में रहती थी। वह कन्या सर्वोदय विद्यालय में 10वीं कक्षा में पढ़ती थी।
विज्ञापन


परिजनों ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी जब भाई के साथ ट्यूशन पढ़ने जाती थी तो एक युवक उसे परेशान करता था। वह उसकी बेटी को अपने साथ चलने के लिए कहता था।
Trending Videos
विज्ञापन

ऐसा नहीं करने पर भाई को मारने की धमकी देता था। आरोपी युवक ने कहीं से उसकी बेटी का मोबाइल नंबर ले लिया था। वह अकसर उसे फोन कर धमकी देता था और रात में फोन कर परेशान करता था।

जिसके बाद किशोरी ने परिजनों को इस बारे में बताया। 19 सितंबर को किशोरी ने अपने कमरे में पंखे के सहारे फांसी लगा ली। परिजनों का कहना है कि युवक से परेशान होकर किशोरी ने खुदकुशी की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें