फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर सब्जी मंडी में सैनिटाइजर टनल से गुजरेंगे लोग, सुबह आठ बजे तक ही होगा व्यापार

Thu, 16 Apr 2020 05:02 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • 1.75 लाख रुपये की लागत से बन रहे सैनिटाइजर टनल से गुजरने पर पूरा शरीर होगा संक्रमण मुक्त
  • शनिवार से चालू होने की उम्मीद
  • कामकाज केवल आठ बजे तक किया गया सीमित, पैदल आने-जाने वालों पर पूरी तरह लगी रोक
विज्ञापन
Sanitizer Tunnel - फोटो : Social Media (सांकेतिक)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए गाजीपुर सब्जी मंडी में सैनिटाइजर टनल लगाने का फैसला लिया गया है। मंडी में आने-जाने वाले हर व्यक्ति को इस टनल से गुजरना होगा।

विज्ञापन

गुजरने के दौरान अल्कोहल आधारित सैनिटाइजर रसायन के छोटे-छोटे कण व्यक्ति के पूरे शरीर पर पड़ेंगे और इस तरह उसका पूरा शरीर कोरोना के संक्रमण से मुक्त हो जाएगा। सैनिटाइजर टनल का इसी तरह का प्रयोग आजादपुर मंडी और कुछ सुरक्षाबलों के कार्यस्थल पर सफलतापूर्वक किया जा चुका है।

इसके साथ ही सब्जी मंडी के कामकाज के समय में भी बड़ा बदलाव किया गया है। अब गाजीपुर सब्जी मंडी में सब्जियों की खरीद-बिक्री का कामकाज देर रात से लेकर सुबह आठ बजे तक ही किया जा रहा है।
विज्ञापन


उसके बाद यहां पर केवल साफ-सफाई और सैनिटाइजेशन का काम किया जा रहा है। इसके पहले भी कामकाज को सीमित कर संक्रमण का खतरा कम करने का प्रयास किया गया था।

गाजीपुर सब्जी मंडी के चेयरमैन सत्यदेव प्रसाद ने अमर उजाला को बताया कि मंडी में लोगों का आवागमन काफी कम किया जा चुका है। मंडी में सामान्य लोगों के अलावा अब पैदल आने वालों को भी पूरी तरह रोक दिया गया है।

शेष लोगों को भी संक्रमण से बचाने के लिए सैनिटाइजर टनल बनाने का काम शुरू किया जा चुका है। 1.75 लाख रुपये की लागत से बनी यह टनल शुक्रवार या शनिवार से काम करना शुरू कर देगी। इसमें अल्कोहलयुक्त सैनिटाइजर का इस्तेमाल होगा, जो संक्रमण से मुक्त करने में काफी बेहतर माना जाता है। 

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें