फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punishment: दिल्ली के एक निजी स्कूल ने फीस न देने पर छात्रों के नाम काटे और रिजल्ट रोका, आज विरोध प्रदर्शन

Fri, 27 Mar 2026 03:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

आरोप है कि स्कूल ने बढ़ी हुई फीस न चुकाने पर 40 से अधिक छात्रों को नाम काटने के नोटिस जारी कर दिए हैं। साथ ही छात्रों के रिजल्ट भी रोक दिए गए हैं और अभिभावकों की शिकायतों का कोई जवाब नहीं दिया जा रहा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मयूर विहार फेज-3 स्थित एक निजी स्कूल फिर फीस बढ़ोतरी को लेकर विवादों में है। आरोप है कि स्कूल ने बढ़ी हुई फीस न चुकाने पर 40 से अधिक छात्रों को नाम काटने के नोटिस जारी कर दिए हैं। साथ ही छात्रों के रिजल्ट भी रोक दिए गए हैं और अभिभावकों की शिकायतों का कोई जवाब नहीं दिया जा रहा।

विज्ञापन


अभिभावकों का आरोप है कि पिछले दो वर्षों में बिना शिक्षा निदेशालय की अनुमति के करीब 57 प्रतिशत तक फीस बढ़ाई गई है। विरोध करने पर स्कूल प्रशासन छात्रों को कक्षा में बैठने से रोकने और घर भेजने जैसे कदम उठा रहा है। इस मामले में कई अभिभावकों ने शिक्षा निदेशालय में शिकायत दर्ज कराई है, जबकि कुछ ने कोर्ट में भी याचिका दायर की है। उसके बाद से स्कूल नाम काटने, रिजल्ट रोकने, कक्षा में न बैठने देने और स्कूल से छात्रों को लौटा देने जैसे कई कदम उठा चुका है।

शिक्षा निदेशालय की ओर से स्कूल को ऐसा न करने की चेतावनी के कई नोटिस जारी होने के बावजूद स्कूल अपनी मनमानी पर अड़ा हुआ है। स्कूल के इस व्यवहार से परेशान अभिभावकों ने 27 मार्च को सुबह स्कूल के बाहर प्रदर्शन का आह्वान किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें