फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: चेखोव की कहानियों पर आधारित नाटक ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। मंडी हाउस स्थित एलटीजी ऑडिटोरियम में आवरण थिएटर ग्रुप ने रूसी लेखक एंटन चेखोव की कहानियों पर आधारित नाटक 'एंटन चेखोव की कहानियां' प्रस्तुत किया। राजेश तिवारी के निर्देशन में इस नाट्य संकलन ने हास्य और व्यंग्य के जरिए दर्शकों को ग्रामीण अनुभव से रूबरू कराया।
विज्ञापन

नाटक में चार लघु कहानियों 'सर्जरी', 'बर्थडे गिफ्ट', 'बेबसहारा औरत' और 'डूबा हुआ आदमी' का मंचन किया गया। 'सर्जरी' में नकली डॉक्टर और पादरी के बीच हास्यप्रद घटनाओं ने खूब गुदगुदाया, जबकि 'बर्थडे गिफ्ट' ने पिता द्वारा बच्चों को जीवन की सीख देने का भावनात्मक पक्ष पेश किया। 'बेबसहारा औरत' में पीड़ित महिला की बेबसी को संवेदनशीलता से दिखाया गया और 'डूबा हुआ आदमी' ने लालच व विडंबना को व्यंग्यात्मक अंदाज में पेश किया।
सिद्धांत मिश्रा (चेखोव), अमित (पादरी), गौरव शर्मा (डॉक्टर), रुद्र त्रिवेदी, कानिष्का डोगरा, खुशी किशोर, भुवन शर्मा, हृतिक गुप्ता, अवनी वर्मा और देव ने सशक्त अभिनय किया। प्रकाश व्यवस्था सोमेंश पंवार व रुद्र त्रिवेदी ने संभाली, संगीत संयोजन खुशी किशोर ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें